एयर इंडिया को खरीदने के लिए इंडिगो और एतिहाद एयरवेज ने दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को खरीदने के लिए इंडिगो और अबू धाबी स्थित एतिहाद एयरवेज ने दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के हवाले से इकनॉमिक टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है और गैरआधिकारिक रूप से एयर इंडिया को खरीदने की इच्छा जाहिर की है।

Air India, Air India investment, Air India Privatization, Indigo Airlines, Etihad Airways, Jet Airways, Expression of Interest, indian government, delhi, एयर इंडिया, एयर इंडिया निजीकरण, इंडिगो एयरलाइंस, एतिहाद एयरलाइंस, भारत सरकार

हालांकि एयर इंडिया का संस्थापक टाटा समूह इसे खरीदने से पहले ही इनकार कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार समूह ने बोली नहीं लगाने के संकेत दिए हैं। अब सरकार दूसरी बार एयर इंडिया का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है। इस बार सरकार इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। जबकि बीते साल सरकार ने 24 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखने की बात कही थी। अब माना जा रहा है कि इंटरग्लोब एविएशन के स्वामित्व वाली कंपनी इंडिगो इसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निविदा जमा करा सकती है।

हालांकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों के तहत एतिहाद एयरवेज 49 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए निविदा नहीं दे सकती। एतिहाद के पास जेट एयरवेज की भी 24 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसका काम अप्रैल से ठप पड़ा है। सरकार ने एविएशन क्षेत्र में ऑटोमैटिक रूट के जरिए 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी है।

लेकिन एयरलाइन को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जनवरी 2020 में जारी किया जा सकता है। सरकार को एयर इंडिया के निजीकरण से चालू वित्त वर्ष में 1.05 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+