श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने दी धमकी, 'प्लेन हाईजैक हो गया है'
इंडिगो एयरलाइंस में प्लेन हाईजैक चिल्लाने पर एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। इंडिगो की चंडीगढ़ से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में एक यात्री अचानक से चिल्लाने लगा कि प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है और कोई यात्री अपनी सीट बेल्ट न खोले।
श्रीनगर। इंडिगो एयरलाइंस में प्लेन हाईजैक चिल्लाने पर एक यात्री को हिरासत में लिया गया है। इंडिगो की चंडीगढ़ से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में एक यात्री अचानक से चिल्लाने लगा कि प्लेन को हाईजैक कर लिया गया है और कोई यात्री अपनी सीट बेल्ट न खोले। इस यात्री को पुलिस ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया। यात्री पंजाब का बताया जा रहा है और पुलिस उसके खिलाफ जांच कर रही है।

इंडिगो एयरलाइंस की चंडीगढ़ से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में उस वक्त खलबली मच गई जब एक यात्री खड़ा होकर चिल्लाने लगा कि प्लेन हाईजैक कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार पंजाब का रहने वाला एक यात्री अचानक से फ्लाइट में खड़ा हो गया और चिल्लाने लगा कि सभी यात्री अपनी सीट बेल्ट न खोलें क्योंकि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट स्टाफ ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में टला बड़ा हादसा, आसमान में एक-दूसरे के सामने आए इंडिगो के 2 विमान
श्रीनगर में फ्लाइट लैंड करने के बाद स्टाफ ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। सूत्रों का कहना है कि ये धमकी एक मजाक हो सकती है। आरोपी यात्री के बारे में पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट में खटमल से परेशान हुए यात्री, बिजनेस क्लास में बच्ची को काटा












Click it and Unblock the Notifications