इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमर्जेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में अचानक बम रखे जाने की धमकी मिली। जिसके चलते प्लेन लखनऊ एयरपोर्ट के डायवर्ट किया गया।

दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो एयलाइंस के एक प्लेन (Indigo Flight) में बम होने की सूचना पर हडकंप मच गया। तत्काल एक्शन लेते हुए प्लेन को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। जहां इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। सुरक्षित टेकऑफ के बाद प्लेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) पर दोपहर 12:20 बजे फ्लाइट के टेकऑफ के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। हवाई अड्डे पर सुरक्षा खतरे का पता लगाने के लिए जांच की गई। लेकिन ये धमकी झूठी निकली। जांच पूरी होने के बाद विमान को देवघर के लिए फिर रवाना गया।
इंडिगो एयलाइंस (Indigo Airlines) की ओर जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली से देवगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight 6E 6191) को बम की धमकी के बाद लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) डायवर्ट कर दिया गया। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई।
एयरलाइंस ने बताया कि उसकी ओर जांच में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग किया जा रहा है। इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि टेकऑफ के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications