IndiaTV CNX Exit Poll 2018: छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की वापसी, 42-50 सीटें मिलने की अनुमान
नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का मतदान खत्म हो गया है और मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न टीवी चैनलों ने पाचों राज्यों के एग्जिट पोल जारी किया है। IndiaTV CNX Exit Poll द्वारा जारी किए एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से रमन सिंह वापसी कर रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल गई है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 42-50 सीटें, कांग्रेस को 32-38 सीटें, जनता कांग्रेस+ को 2-8 सीटें और अन्य को 1-3 सीटें मिल सकती है।

भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 42-50 सीटें मिल सकती है
India TV CNX Exit poll के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 90 में से 42-50 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 32-38 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी और अजीत जोगी के गठबंधन को राज्य में 6 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को 42.09 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जो 2013 के मुकाबले 1.05 प्रतिशत अधिक होगा, कांग्रेस को 37.09 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है जो 2013 के मुकाबले 2.36 प्रतिशत कम होगा।

रायपुर रीजन में बीजेपी को बढ़त
एग्जिट पोल के मुताबिक रायपुर रीजन की 20 सीटों में से भाजपा को 11 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि 8 सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। वहीं पहली बार नई पार्टी बना कर चुनाव लड़ रहे अजीत जोगी और मायावती के गठबंधन को इस क्षेत्र में एक भी सीट मिलती दिख रही है। हालांकि अन्य के खाते में एक सीट जरूर जाती दिख रही है। दुर्ग रीजन की बात करें तो इस इलाके की 20 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस को 10-10 सीटें मिलने का अनुमान है, बिलासपुर क्षेत्र की 24 सीटों में से भाजपा को 10, कांग्रेस को 8 तथा अजीत जोगी और बसपा गठबंधन को 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

नक्सली इलाकों में जोगी की पार्टी को फायदा
अगर नक्सल प्रभावित इलाकों का बात करें तो बस्तर रीजन की 12 सीटों में से भाजपा के खाते में 9 और कांग्रेस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। सरगूजा इलाके की 14 सीटों में से भाजपा और कांग्रेस को 6-6 और बसपा तथा अजीत जोगी के गठबंधन को 1 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications