भारत के 100 सबसे अमीरों में सिर्फ पांच महिलाएं

Richest Indian
न्‍यूयॉर्क । अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्‍स के अनुसार भारत के सौ सबसे अमी‍र लोगों में सिर्फ पांच महिलाएं हैं। जिनकी कुल सम्‍पत्ति 8.83 बिलियन डॉलर है। जिसमें से सिर्फ दो महिलाएं ही शीर्ष 50 में स्‍थान बनाने में कामयाब हो सकी हैं। इनमें से सावित्री जिंदल की सम्‍पत्ति सर्वाधिक (4.9 बिलियन डॉलर) है, जो कि सूची में 14वें स्‍थान पर हैं।

भारत के सौ अमीरों की कुल सम्‍पत्ति 259 बिलियन डॉलर के मुकाबले महिला अमीरों की कुल सम्‍पत्ति मात्र 8.83 बिलियन डॉलर है। वहीं सबसे अमीरों की सूची में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी पहले स्‍थान पर हैं,‍ जिनकी कुल सम्‍पत्ति 21 बिलियन डॉलर हैं। इसके अलावा यह ध्‍यान देने योग्‍य है अपने पति ओम प्रकाश की मौत के बाद कंपनी की चेयरपर्सन बनने वाली सावित्री की सम्‍पत्ति में 10 बिलियन डॉलर की कमी आयी है। गौर हो कि कंपनी को अगस्‍त में अपने दो पावर प्‍लांट जिनकी कीमत दो बिलियन डॉलर थी, रूकवाना पड़ा। जिसके बाद कर्ज की भरपाई करने के लिए उनके पुत्र सज्‍जन ने यूएस स्‍टील मिल को बेचने की भी योजना बनाई है।

श्रीमती जिंदल के अलावा बेनेट एंड कोलमैन की चेयरपर्सन इंदू जैन टॉप 50 में 29वें स्‍थान पर हैं। जिनकी कुल सम्‍पत्ति 1.9 बिलियन डॉलर है। थर्मेक्‍स की अनु आगा 86वें स्‍थान पर हैं, जिनकी सम्‍पत्ति 730 मिलियन डॉलर है। वाइट बेकंस की किरन माजूमदार शॉ 655 मिलियन डॉलर की सम्‍पत्ति के साथ 96वें स्‍थान पर हैं। उनके बाद एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया 645 मिलियन डॉलर की सम्‍पित्ति के साथ 98वें स्‍थान पर हैं। (एचटी ग्रुप हिंदी समाचार पत्र 'हिंदुस्‍तान', अंग्रेजी समाचार पत्र 'हिंदुस्‍तान टाइम्‍स' और बिजनेस पेपर मिंट निकालता है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+