सतिंदर सरताज का US में होने वाला लाइव कंसर्ट रद्द, पाकिस्तान कनेक्शन बना कारण
नई दिल्ली, अप्रैल 15। इंडियन सिंगर और एक्टर सतिंदर सरताज के 17 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, राज्यसभा सांसद केएल मीणा ने गृहमंत्री अमित शाह को एक खत लिख यह मांग की थी कि इस कार्यक्रम को रद्द किया जाए, क्योंकि यह कार्यक्रम ISI एजेंट रेहान सिद्दीकी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

2020 में रेहान सिद्दीकी को किया था ब्लैकलिस्ट
आपको बता दें कि रेहान सिद्दीकी को ह्यूस्टन स्थित कंसल्ट जनरल ऑफ इंडिया की सिफारिशों के आधार पर 2020 में ब्लैकलिस्ट कर दिया था। शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर रेहान सिद्दीकी की कथित भारत विरोधी गतिविधियों से अवगत कराने के बाद यह कदम उठाया है। राज्यसभा सांसद केएल मीणा की ओर से लिखे गए खत में रेहान सिद्दीकी के रिश्ते पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से होने की बात कही गई थी। इस खत को लेकर गृह मंत्रालय ने तुरंत एक्शन लिया और सतिंदर सरताज के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
केएल मीणा ने अपने खत में रेहान सिद्दीकी के संबंध ISI से होने के साथ-साथ होने भारत विरोधी भी बताया था। केएल मीणा के अलावा इस मामले को बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने भी उठाया था। उन्होंने भी सतिंदर सरताज के कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की थी। अब भारत सरकार के इस फैसले के बाद सतिंदर सरताज के कार्यक्रम की सभी टिकटों की बिक्री रोक दी गई है और आयोजन स्थल से भी सभी पोस्टर उतार दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications