Article 370: भारत ने भी समझौता एक्सप्रेस को किया रद्द

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लाहौर से भारत के अटारी तक चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को आज भारत ने रोक दिया है। दो दिन पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को भारत सरकार द्वारा हटाए जाने के विरोध में इस ट्रेन को रद्द कर दिया था। जिसके बाद भारत ने भी इस ट्रेन का संचालन रोक दिया है। यह ट्रेन रविवार को दिल्ली से अटारी तक गई थी। बता दें कि पाकिस्तान इस ट्रेन को लाहौर से अटारी के बीच चलाता था। यात्री अटारी स्टेशन पर ट्रेन को बदलते थे।

samjhauta express

ट्वीट कर दी जानकारी

भारतीय रेलवे ने ट्वीट करके लिखा कि पाकिस्तान समझौता एक्सप्रेस 14607/14608 को लाहौर और अटारी के बीच रद्द कर दिया है, जिसके बाद लिंक एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 14001/14002 को दिल्ली से अटारी के बीच रद्द किया जाता है। इससे पहले पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में काफी खटास आ गई थी। पाकिस्तान ने भारत के साथ तमाम व्यापारिक संबंध खत्म कर लिए थे और कई एयर रूट को भी प्रतिबंधित कर दिया था। यही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन, दिल्ली-लाहौर-दिल्ली दोस्ती बस सेवा को भी ठप कर दिया था।

भारत का आंतरिक मामला

हालांकि पाकिस्तान ने भारत के फैसले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आर्टिकल 370 को जम्मू कश्मीर से हटाए जाने का विरोध किया था, लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है। यह फैसला जम्मू कश्मीर के विकास को मद्देजर रखते हुए लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया है कि जम्मू कश्मीर का बंटवारा पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है।

पहले भी रद्द हो चुकी है समझौता एक्सप्रेस

बता दें कि बुधवार को समझौता एक्सप्रेस को वाघा बॉर्डर पर रोक दिया गया था। पाकिस्तान ने ट्रेन को आगे जाने से रोकते हुए भारतीय अधिकारियों से कहा था कि वह अपने यात्रियों की अपनी साथ लें जाएं। तीन घंटे की मशक्कत के भारत भारतीय दल इन तमाम यात्रियों को अटारी लेकर गया। ट्रेन में कुल 110 यात्री थे। इससे पहले इसी वर्ष समझौता एक्सप्रेस को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भी रोक दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+