अविश्वास प्रस्ताव से पहले रुपए में सबसे बड़ी गिरावट, 69.12 रुपए का हुआ एक डॉलर

नई दिल्ली: गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि शुक्रवार को इसमें और भी गिरावट देखी गई और ये 69.12 के स्तर पर पहुंच गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 43 पैसे टूटकर 69.05 पर बंद हुआ था। बताया जा रहा कि फेडरल रिजर्व के चेयरमैन की अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी से डॉलर के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने के साथ रुपए में यह गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिमों को इतनी बेरहमी से मारा जा रहा है, बयां नहीं कर सकता: फारूक अब्दुल्ला

Indian rupee reaches lowest of 69.12 against dollar

किसी एक दिन में 29 मई के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले, 28 जून को रुपया 69.10 के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर तक चला गया था। रुपया शुरुआती कारोबार में बैंकों तथा आयातकों की अमेरिकी करेंसी की भारी मांग के बीच गिरावट के साथ 68.72 पर पहुंच गया था।

जबकि बाद में रुपया 69.07 तक चला गया था और अंत में रुपया 69.05 पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार अमरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के चेयरमैन के बयान तथा घरेलू स्तर पर संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव जैसे कारणों से रुपए में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव से पहले गिरिराज का राहुल पर तंज, भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+