अविश्वास प्रस्ताव से पहले गिरिराज का राहुल पर तंज, भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए
Recommended Video

नई दिल्ली: संसद में आज विपक्ष द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस होगी, ऐसे में सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती है कि वह सदन के भीतर अपना बहुमत साबित करे। अविश्वास प्रस्ताव के चलते सरकार ने सूचना के अधिकार बिल में संशोधन को राज्यसभा में पेश नहीं करने का फैसला लिया है। सदन में इस चर्चा के लिए सभी दलों को समय दिया गया है। कांग्रेस को भी 38 मिनट का समय दिया गया है। वहीं, इसको लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए।' दरअसल, जब सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा तो कांग्रेस की तरफ से मोदी सरकार पर हमले का नेतृत्व राहुल करेंगे। इसी को लेकर भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।
बता दें कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी ने कहा था कि संसद में सिर्फ 15 मिनट बोलने का मौका मिल जाए तो प्रधानमंत्री मोदी सामने खड़े नहीं हो पाएंगे। अगर वह नोटबंदी के मुद्दे पर सदन में बोले तो भूकंप आ जाएगा। इस बयान के बाद अक्सर बीजेपी नेता इस बयान पर चुटकी लेते दिख जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications