Indian Railways Waiting Ticket Rules: ये है कंफर्म टिकट का 'सीक्रेट' कोड! रेलवे सबसे पहले किसे देता है सीट?

Indian Railways Waiting Ticket Rules: भारतीय रेलवे से सफर करना जितना आनंददायक है, कन्फर्म टिकट पाना कभी-कभी उतना ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। खासकर दिवाली, छठ और गर्मियों की छुट्टियों जैसे पीक सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण कन्फर्म सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं लगता। ऐसे में रेलवे वेटिंग लिस्ट जारी करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की प्राथमिकता अलग होती है? आइए जानतें हैं रेलवे के इन वेटिंग नियमों की बारीकियां क्या हैं?

रेलवे में टिकट कन्फर्म होना केवल किस्मत की बात नहीं है, बल्कि यह इस पर निर्भर करता है कि आपकी टिकट किस 'कोटा' के तहत बुक की गई है। मुख्य रूप से वेटिंग लिस्ट को चार कैटेगरी में बांटा गया है:

Indian Railways

1. जनरल वेटिंग लिस्ट (GNWL)

यह सबसे सामान्य और भरोसेमंद वेटिंग लिस्ट है।

  • कब मिलती है टिकट: जब आप ट्रेन के शुरुआती स्टेशन (Origin Station) से टिकट बुक करते हैं।
  • कन्फर्म होने के चांस: इस कैटेगरी में टिकट कन्फर्म होने की संभावना सबसे अधिक होती है क्योंकि रेलवे सबसे पहले इसी लिस्ट को प्राथमिकता देता है।

2. रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (RLWL)

  • कब मिलती है टिकट: यह टिकट उन यात्रियों को दी जाती है जो ट्रेन के रूट में आने वाले महत्वपूर्ण बीच के स्टेशनों से अपनी यात्रा शुरू करते हैं।
  • कन्फर्म होने के चांस: इसके कन्फर्म होने की संभावना GNWL के मुकाबले थोड़ी कम होती है, क्योंकि इसके लिए एक सीमित कोटा निर्धारित होता है।
Summer Special Trains: समर वेकेशन में सफर होगा आसान! रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
Summer Special Trains: समर वेकेशन में सफर होगा आसान! रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

3. पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (PQWL)

कब मिलती है टिकट: जब कोई यात्री दो बीच के छोटे स्टेशनों के बीच यात्रा करता है (जो न तो शुरुआती स्टेशन है और न ही मुख्य रिमोट स्टेशन)।
कन्फर्म होने के चांस: इस लिस्ट के क्लियर होने की संभावना काफी कम रहती है, क्योंकि यह एक छोटे साझा कोटे पर आधारित होती है।

4. तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट (TQWL)

  • कब मिलती है टिकट: तत्काल श्रेणी में टिकट बुकिंग के दौरान कन्फर्म सीट न मिलने पर यह वेटिंग जारी की जाती है।
  • कन्फर्म होने के चांस: इसकी कन्फर्म होने की संभावना सबसे कम होती है। यदि तत्काल का कोई कन्फर्म टिकट कैंसिल होता है, तभी यह आगे बढ़ती है। इसमें जनरल कोटे की कैंसिलेशन का लाभ नहीं मिलता।

अगली बार जब आप टिकट बुक करें, तो ध्यान रखें कि शुरुआती स्टेशन से बुकिंग करना हमेशा फायदेमंद रहता है। यदि आपकी टिकट GNWL में है, तो आपके सफर के कन्फर्म होने की उम्मीद काफी ज्यादा रहती है।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पुणे रेलवे स्‍टेशन पर कैसे हुआ ये हादसा?
मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पुणे रेलवे स्‍टेशन पर कैसे हुआ ये हादसा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+