1 जुलाई से बदले टिकट बुकिंग के नियम, जानें क्या है 10 नए बदलाव
नयी दिल्ली। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने अपने कई पुराने नियमों को बदल दिया है। रेलवे ने हाल ही में कई बदलाव किए भी है और अब एक बार फिर से 10 बड़े बदलाव किए गए हैं।
ट्रेन के पैंट्रीकार में बाथरूम वाला काम करते हैं कर्मचारी, तस्वीरें वायरल
नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे। इन नए बदलावों के साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग, वेटिंग लिस्ट जैसे कई बदलाव हो जाएंगे। ऐसे में ये 10 नए बदलाव आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। जानिए 1 जुलाई से रेलवे के कौन-कौन से नियम बदलेंगे।

रेलवे ने बदले नियम
1 जुलाई से तत्काल बुकिंग के समय में परिवर्तन किया गया है। अब एसी टिकटों की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से 11 बजे और स्लीपर कोटों की टिकट बुकिंग 11 बजे से 12 बजे तक होगी।

मिलेगा रिफंड
1 जुलाई से तत्काल टिकट को कैंसिल कराने पर आपको 50 फीसदी रिफंड मिलेगा। आपको बता दें कि अब से पहले आपको तत्काल टिकट कैंसिंल कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलता था।

बदले टिकट
1 जुलाई से रेलवे के टिकट हिंदी और अंग्रेजी के अलावा स्थानीय भाषाओं में भी होगी।

बढ़ेगी कोचों की संख्या
1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों को इन ट्रेनों में आसानी से टिकट मिल सके।

मोबाइल टिकट मान्य
1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में सिर्फ मोबाइल टिकटिंग मान्य होगी और पेपर टिकट बंद कर दी जाएगी।

सिर्फ कंफर्म टिकट
1 जुलाई से रेलवे सुविधा ट्रेनें चलाने जा रही है, जिसमें यात्रियों को सिर्फ सिर्फ कंफर्म टिकटें ही मिलेगी।

अडवांस बुकिंग में बदले नियम
कंफर्म टिकट वाली सुविधा ट्रेनों में एडवांस टिकट अधिकतम 30 दिन पहले और न्यूनतम 10 दिन पहले बुक की जा सकेगी। इन ट्रेनों के कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी रिफंड मिलेगा।

प्रीमियम ट्रेनों बंद
1 जुलाई से प्रीमियम ट्रेनों के बंद कर दी जाएगी। उनकी जगह अब सुविधा ट्रेनें चलेगी।

कंफर्म टिकट पर जौर
1 जुलाई से अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं हुआ तो आपको दूसरी ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाने का विकल्प दिया जाएगा।

हवाईअड्डे जैसा आनंद
1 जुलाई से आप रेलवे स्टेशनों पर हवाईअड्डे जैसा आनंद उटा सकेंगे। आपको एसी, वाई-फाई, टीवी से लैस लाउंज की सुविधा मिलेगी। लेकिन इसके लिए आपको प्रति घंटे 100 रुपये का भुगतान करना होगा।











Click it and Unblock the Notifications