रेलवे चलाएगा दिल्ली से समर स्पेशल ट्रेन, जानिए तारीख और समय
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारतीय रेलवे गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चला रहा है। बिहार के लिए ये तीन समर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। बिहा के गया, भागलपुर और राजगीर ये लिए ये ट्रेन चलेंगी। आनंद विहार, नई दिल्ली और यशवंतपुर से ये ट्रेन चलेंगी। वहीं मुंबई से गोरखपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी। आइए बताते हैं कि किन तारीखों में ये ट्रेन रवाना होंगी।
Recommended Video

04092 आनंद विहार-गया समर स्पेशल एक्सप्रेस 15.04.2021 को आनंद विहार से रात 08:45 बजे चलेगी और अगले दिन 11.50 बजे गया पहुंचेगी। ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, भरवारी, प्रयाग राज, विन्ध्याचल, दीन दयाल उपाध्याय जं., भाभूआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेयरी आन सोन, रफीगंज तथा गुरारू स्टेशनों पर रूकेगी। यह पूरी तरह से आरक्षित रेलगाड़ी है।
04004 आनंद विहार-भागलपुर समर स्पेशल एक्सप्रेस 15.04.2021 को आनंद विहार से रात 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 07:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। ये ट्रेन कानपुर सेंट्रल, पं॰ दीन दयाल उपाध्याय जं., पटना, पटना साहेब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीडाह, लक्की सराय, कियुल, कजरा, अभयपुर, धरहरा, जमालपुर, बरियारपुर, तथा सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी।
04090 नई दिल्ली-राजगीर समर स्पेशल एक्सप्रेस 16.04.2021 को नई दिल्ली स्टेशन से शाम 07:25 बजे चलकर अगले दिन सायं 04:55 बजे राजगीर पहुंचेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, निहालगढ़, मुसाफीरखाना, सुलतानपुर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पं॰ दीन दयाल उपाध्याय जं, दिलदार नगर, बक्सर, दुमराव, बिहिया, बिहटा, दानापुर, फुलवाड़ी शरीफ, पटना, राजेन्द्र नगर, पटना साहेब, फतुहा, खुसरोपुर, बख्तियारपुर, हरनौत, वेना तथा नालंदा स्टेशनों पर रुकेगी।
06593/06594 यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-यशवंतपुर साप्ताहिक दुरंतो एक्सप्रेस 17.04.2021 से 19.06.2021 तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर से रात्रि 11.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 07.35 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
ट्रेन नम्बर 09067 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के लिए चलेगी। ये ट्रेन 18 से 25 अप्रैल के बीच हर रविवार को शाम 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। वापसी में ये ट्रेन 09068, 20 से 27 अप्रैल के बीच गोरखपुर से सोमवार रात 12.30 बजे चलेगी। ये स्पेशल ट्रेन नंदुरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग और बक्सर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।












Click it and Unblock the Notifications