यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ट्रेन में फिर से मिलेगा गर्म पका हुआ खाना

नई दिल्ली, 19 नवंबर: ट्रेनों में जल्दी ही मुसाफिरों को एक बार फिर से पका हुए गर्म खाना मिलने लगेगा। भारतीय रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को बताया है कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन परोसना फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। कोरोना वायरस महामारी आने के बाद कई तरह के प्रतिबंधों रेल सफर के लिए लगाए गए थे, जिसमें पका खाना देना भी बंद कर दिया गया था। काफी समय बाद अब फिर से पका खाना मिलने लगेगा।हालांकि किस तारीख से ट्रेन में खाना मिलेगा, इसकी जानकारी अभी रेलवे ने नहीं दी है। इसकी जानकारी जल्दी ही रेलवे देगा।

scv

रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक पत्र में बताया है कि उसने अपनी पर्यटन और खानपान शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को सेवा फिर से शुरू करने के लिए कहा है। रेलवे बोर्ड ने बताया है कि यात्रियों को रेडी-टू-ईट भोजन भी परोसा जाता रहेगा।

Recommended Video

    Indian Railway: Trains में यात्रियों को जल्द मिलेगा गर्मागर्म Food | वनइंडिया हिंदी

    लेटर में कहा गया है, सामान्य ट्रेन सेवाओं की बहाली, यात्रियों की जरुरतों और देश भर के भोजनालयों, रेस्तरां, होटलों और ऐसे अन्य स्थानों पर कोविड लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के मद्देनजर, रेल मंत्रालय ने ट्रेनों में पके हुए भोजन की सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। तैयार भोजन की सेवा भी जारी रहेगी।

    यात्रियों के लिए ऑन बोर्ड कैटरिंग सेवा एवं अन्य सुविधाएं कब तक शुरू होंगी। इसको लेकर आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने कहा कि इस बारे में रेलवे बोर्ड से आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही रेलवे बोर्ड से कोई आदेश आता है इस सेवा की शुरुआत की घोषणा कर दी जाएगी। मार्च 2020 के बाद से ही रेलवे ने कैटरिंग बिजनेस पर रोक लगा दी थी। अब देश में कोरोना के मामले कम होने के बाद ज्यादातर सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं तो रेलवे भी सेवाओं को सामान्य कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+