भारतीय रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड से नहीं हटाएगा उर्दू भाषा: केंद्र सरकार
भारतीय रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड से नहीं हटाएगा उर्दू भाषा: केंद्र सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि भारतीय रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड से उर्दू को नहीं हटाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में स्पष्ट किया कि रेल मंत्रालय ने साइन बोर्ड से उर्दू भाषा को हटाने पर कोई फैसला नहीं किया है। रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर साइन बोर्ड से उर्दू भाषा को हटाने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि साइन बोर्डों में उर्दू भाषा को हटाया नहीं गया है।

संसद में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि साइन बोर्ड से उर्दू भाषा हटाने को लेकर रेलवे का कोई विचार नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि संस्कृत शब्द को शामिल करने को लेकर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर भाषा के प्रयोग में गृह मंत्रालय की नीतियों में किसी भी तरह के बदलाव के बारे में विचार नहीं किया जा रहा है।आपको बता दें कि रेलवे स्टेशनों के साइन बोर्ड पर स्टेशन का नाम हिंदी अंग्रेजी और उर्दू तीनों भाषाओं में लिखे होते हैं।
Indian Railways:Indian Railways has neither replaced Urdu language from any station nor has any intention to do so presently.Sanskrit may be used as additional language apart from existing languages in sign-boards at stations,but will not replace Urdu language wherever it exists. pic.twitter.com/uE76b4W1Lh
— ANI (@ANI) February 7, 2020












Click it and Unblock the Notifications