होली पर घर जा रहे हैं तो नहीं होगी टिकट की दिक्कत, रेलवे ने शुरू की 9 स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली। अगर आप होली पर घर जाना चाहते हैं और ट्रेन की लंबी वेटिंग टिकट देखकर मायूस हो रहे हैं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। होली पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। रेलवे ने त्यौहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। होली पर रेलवे ने 9 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे ने लाखों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होली पर 9 स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। आइए आपको बताते हैं कि किन रूटों पर रेलवे की ये स्पेशल ट्रेन चलेगी।

होली पर रेलवे की स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने आसनसोल-पटना रुट पर होली स्पेशल चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन 24 और 25 फरवरी के अलावा 3 और 4 मार्च को आसनसोल से पटना के बीच चलेगी। ये ट्रेन आसनसोल से सुबह 7:15 बजे खुलकर दोपहर 2:05 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं पटना से ये दोपहर में 3:15 पर खुलेगी।

होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी
रेलवे ने हबीबगंज से पटना के बीच सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है जो 28 फरवरी को हबीबगंज से चलकर पटना पहुंचेगी। वहीं रांची से पटना के बीच चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रात सवा 11 बजे रांची सेचलकर पटना के लिए रवाना होगी। वहीं हावड़ा से रक्सौल के बीच चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी को चलेगी।

त्यौहार पर भीड़ को देखकर लिया गया फैसला
रेलवे ने त्यौहार पर लोगों की भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया। रेलवे ने मालदा टाउन से आनंद विहार के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन 24, 25 फरवरी को चलेगी। जबकि हावड़ा-गोरखपुर होली स्पेशल 28 फरवरी को हावड़ा से खुलेगी, जबकि गोरखपुर से ये 1 मार्च को चलेगी। वहीं टाटा-छपरा होली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को सुबह 5:05 बजे चलेगी। जबकि वापसी में वो 28 फरवरी को रात 11:00 बजे छपरा से टाटानगर के लिए चलेगी। रेलवे ने कोलकाता से छपरा के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो 26 फरवरी को चलेगी और वापसी में 27 फरवरी को लौटेगी। जबकि संतरागाछी-दरभंगा के बीच 28 फरवरी को ये ट्रेन चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications