बदलेंगे भारतीय ट्रेनों के नाम, पेप्सी राजधानी से कोला गरीब रथ तक
नयी दिल्ली। भारतीय रेल ट्रेनों का नाम राजधानी, गणतव्य स्थानों के नाम पर रखा जाता है, लेकिन अब बहुत जल्द ट्रेनों के नाम बड़े-बड़े ब्रांड्स के नाम पर रखा जा सकता है। यानी जल्द ही आपको पेप्सी राजधानी एक्सप्रेस या फिर कोका कोला गरीब रथ नाम की ट्रेनों में सफर करने का मौका मिल जाएगा।

दरअसल रेलवे अपने लोकप्रिय ट्रेनों के नामों के आगे बड़ी कंपनियों के ब्रांड के नाम रखने की इजाजत देने का प्लान तैयार कर रही है। ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों के नाम भी पॉपुलर ब्रांड के नाम पर रखने की भी सिफारिश की गई है। दरअसल इसके जरिए रेलवे रिवेन्यू जेनरेट करने की प्लानिंग तैयार कर रही है।
इस धन का इस्तेमाल रेलवे की परियोजनाओं को पूरा करने में लगाया जाएगा। ये सुझाव रेलवे की वित्तीय हालत सुधारने के लिए बनाई गई मित्तल कमिटी ने दिए है। 76 पन्नों की रिपोर्ट में डेकी मित्तल की कमिटी ने सुझाव दिया है। इस सुझाव के मुताबिक ट्रेनों के नाम के साथ ब्रांड के नाम लगाकर रेलवे काफी धन अर्जित कर सकती है। गौरतलब है कि रेलवे की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उसे 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। इस जरुरत को पूरा करने के लिए रेलवे अगल-अगल तरीकों से रिवेन्यू जेनरेट करने की कोशिश कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications