गजब: ट्रेन को बीच पटरी पर खड़ी कर नहाने चला गया ड्राइवर, 2 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को बीच पटरी पर खड़ी कर नहाने चला गया। ट्रेन 2 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही।
पटना। भारतीय रेल अपनी लेट-लतीफी की वजह से मशहूर है। ट्रेन घंटों-घंटों तक लेट रहती है, लेकिन अब भारतीय रेल ने जो कारनामा किया है उसे पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। बिहार के बक्सर में रेलवे के ड्राइवर ने ऐसा काम किया है कि उसे जानने के बाद आपको गुस्सा भी आएगा और हंसी भी छूट जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को बीच पटरी पर खड़ी कर नहाने चला गया। ट्रेन 2 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही और ड्राइवर अपनी थकान मिटाने के लिए ट्रेन को छोड़कर नहाने-खाने चला गया।
रेलवे के ड्राइवर की इस करतूत की वजह से रेल यात्रियों को 2 घंटे इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक पटना से मुगलसराय जा रही यह पैसेंजर ट्रेन अपने टाइम पर थी। वो अपने तय समय सुबह के 10:55 बजे बक्सर स्टेशन पहुंची। यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठ गए और ट्रेन खुलने का इंतजार करने लगे, लेकिन पैनल कंट्रोलर से सिग्नल मिलने के बावजूद ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही।
प्लेटफॉर्म से घोषणा करवाई गई कि ड्राइवर जल्द से जल्द ट्रेन लेकर निकले ताकि दूसरी ट्रेनें आगे बढ़ सकें, लेकिन फिर बी ट्रेन अपनी जगह पर खड़ी रही। यात्री परेशान होते रहे। ट्रेन के ड्राइवर को ढूढ़ने के लिए लोग परेशान हो गए, लेकिन ड्राइवर एमके सिंह का किसी को कोई अता-पता नहीं चला। करीब दो घंटे बीत जाने के बाद ड्राइवर पहुंचा तो लोगों ने अपना आक्रोश जताया। ड्राइवर ने बताया कि वो गर्मी से परेशान हो गया था इस लिए नहाने के लिए चला गया था। लोगों के गुस्सा और इस अनुशासनहीनता के लिए उसके खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications