सासंदों का खून पीने के लिए भारतीय संसद पर हमला

नई दिल्ली। भारत की संसद पर इस बार एक ऐसे जीव ने हमला किया है जिसके चलते सभी सांसदों का खून कम हो रहा है। दरअसल संसद में मच्छरों के प्रकोप से सभी सांसद काफी परेशान हैं। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने इसकी शिकायत भी संसद में की है।

jaya bachhan

बजट सत्र के दौरान अहम बिलों पर चर्चा की वजह से देर शाम तक सदन की कार्यवाही चलती है। जिस वहज से संसद में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस बाबत जया बच्चन ने कल बजट सत्र के दौरान चर्चा के समय इस बात की शिकायत भी की। उन्होंने कहा कि जब कभी सदन शाम को सात बजे के बाद चलता तो उस समय समय सदन में मच्छर काटते हैं।

जिस वक्त जया बच्चन ने मच्छर काटने की शिकायत चर्चा के दौरान कही तो सदन में मौजूद लोग इस बात पर जोर-जोर से हंसने लगे। हालांकि राज्यसभा के उप सभापति पीजे कुरियन ने जया बच्चन की बात से सहमति जताई और कहा कि इस बारे में ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने भी सभापति से कहा कि वो सांसदों की मच्छरों से रक्षा का प्रतिबंध किया जाना चाहिए।

मच्छरों के काटने से आजिज जया बच्चन ने इस बात की भी शिकायत की कि सदन में जब वो बोलती हैं तो लोगों की फोन की घंटी बजने लगती है। हालांकि जया बच्चन की इन शिकायतों बाद सदन का माहौल काफी हल्का हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+