Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा में नेवी शिप में नाविकों ने अफसर को पीटा, बुलाना पड़ा हेलीकॉप्टर

आरोपी नाविकों ने अधिकारी का आदेश नहीं माना तो उन्होंने एक्शन लेने की बात कही। इस पर नाविकों ने अधिकारी को पकड़ लिया और पिटाई की। अधिकारी ने शिप पर रखी नावों के सर्वे का आदेश दिया था।

नई दिल्ली। भारतीय नेवी के सर्वे शिप आईएनएस संधायक में एक अधिकारी से बदसलूकी और मारपीट के आरोप में चार नाविकों को बाहर कर दिया गया। ओडिशा के तटीय क्षेत्र में हुई इस घटना में नाविकों पर आरोप है उन्होंने अधिकारी को पीटा और आदेश मानने से इनकार कर दिया।

ओडिशा में नेवी शिप में नाविकों ने अफसर को पीटा, बुलाना पड़ा हेलीकॉप्टर

नावों का सर्वे करने को कहा था
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नाविकों ने अधिकारी का आदेश नहीं माना तो उन्होंने एक्शन लेने की बात कही। इस पर नाविकों ने अधिकारी को पकड़ लिया और पिटाई की। अधिकारी ने शिप पर रखी नावों के सर्वे का आदेश दिया था। जिस पर नाविकों ने सवाल उठाया था कि नाव किसी काम की नहीं है ऐसे में सर्वे करने का क्या फायदा होगा। इस बात पर अधिकारी ने उन्हें डांटना शुरू कर दिया। READ ALSO: स्विटजरलैंड के एक कैफे में ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो की मौत

भेजना पड़ा हेलीकॉप्टर
अधिकारी की बात से नाराज होकर नाविकों ने उनके साथ बदसलूकी की। शिप में हुए इस घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों को हुई तो वहां एक हेलीकॉप्टर भेजा गया और चारों आरोपी नाविकों को शिप से बाहर कर दिया गया। चारों नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आईएनएस संधायक तटवर्ती और गहरे समुद्री सर्वे के लिए बनाया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+