स्विटजरलैंड के एक कैफे में ताबड़तोड़ गोलीबारी में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी के पूछे कारणों का पता नहीं चल सका है। संदिग्ध हमलावरों की तलाश की जा रही है।
जेनेवा। स्विटजरलैंड के एक कैफे में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुट गई है। उत्तर-पश्चिम स्विटजरलैंड के बासेल में एक कैफे में स्थानीय समयानुसार शाम करीब 8.15 बजे गोली बारी हुई। कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया।

गोलीबारी के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भागे हमलावर
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी के पूछे कारणों का पता नहीं चल सका है। संदिग्ध हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया, 'गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है और गंभीर रूप से घायल है। हमलावर गोलीबारी के बाद रेलवे स्टेशन की ओर भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।' READ ALSO: लेस्बियन बेटी को 'सबक सिखाने के लिए' बाप ने किया रेप
आमतौर पर नहीं होती ऐसी घटनाएं
हमले के बाद पुलिस ने इलाके की पूरी तरह नाकेबंदी कर दी है। ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है। स्विटजरलैंड में ऐसी घटनाएं आम तौर पर नहीं होती हैं। लेकिन सेना में सेवा दे चुके लोगों को घर में हथियार रखने की छूट है। हालांकि इस अधिकार को लेकर सवाल भी उठे हैं क्योंकि कई बार यह घरेलू हिंसा के दौरान खतरनाक साबित होता है।












Click it and Unblock the Notifications