गुरुग्राम के जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में तनाव, भारतीय और नाइजीरियन छात्रों के बीच झड़प के बाद विवाद बढ़ा
गुरुग्राम के जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में तनाव, भारतीय और नाइजीरियन छात्रों के बीच झड़प के बाद विवाद बढ़ा
GD Goenka University, हरियाणा के गुरुग्राम स्थिति जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में फुटबॉल मैच के दौरान भारतीय और नाइजीरियन छात्रों के बीच हुए झड़प के बाद वहां तनाव बढ़ गया है। तनाव को देखते हुए 50-60 नाइजीरियन छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़ दिया है। शुक्रवार को फुटबॉल मैच के दौरान नाइजीरियन छात्रों का लोकल छात्रों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद छात्रों के बीच हुई मारपीट के कारण करीब 6 छात्र घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के फुटबॉल मैदानके दौरान एक नाइजीरियन छात्र की भारतीय छात्र के साथ टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच हंगामा बढ़ गया और विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। भारतीय छात्रों ने आरोप लगाया कि नाइजीरियन छात्रों ने उनपर लोहे की रॉड के हमला किया। वहीं विदेशी छात्रों ने आरोप लगाया है कि भारतीय छात्रों ने उनके साथ मारपीट की और हॉस्टल के भीतर घुसकर उनपर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications