हिंद महासागर में बढ़ीं चीन और पाकिस्तान की गतिविधियां, Indian Navy हाई अलर्ट पर
नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई चुनौतियो से निपटने की कोशिशों में लगी हुई है, मगर चीन और पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। चीन जहां से यह वायरस निकला, उसने हिंद महासागर में घुसपैठ की कोशिशें की हैं। इस क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद भारतीय नौसेना सतर्क हो गई है। नौसेना ने इस क्षेत्र में जलीय और वायु निगरानी को बढ़ा दिया है।

सर्विलांस एयरक्राफ्ट रख रहे है नजर
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हिंद महासागर में नजर रखने के लिए सैटेलाइट का भी सहारा लिया जा रहा है। भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की शिप यारमुक की मौजूदगी का पता चला था। यह जहाज रोमानिया से लाल सागर के रास्ते पाकिस्तान लौट रहा है। इसके बाद इस क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।हिंद महासागर में चीन और पाकिस्तान की संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद भारतीय नौसेना सतर्क हो गई है। नौसेना ने इस क्षेत्र में जलीय और वायु निगरानी को बढ़ा दिया है। सूत्रों के हवाले से इस क्षेत्र में नजर रखने के लिए सैटेलाइट का भी सहारा लिया जा रहा है। वहीं, चीनी नौसेना के टाइप Y901 क्लास के टैंकर के होने के बारे में भी इंडियन नेवी को जानकारी मिली। इस टैंकर को मलेका स्ट्रेट्स से दाखिल होते ही इंडियन नेवी ने ट्रैक कर लिया था। नौसेना इसकी गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। नौसेना ने पी8आई सर्विलांस विमानों को भी खोजबीन के लिए तैनात किया है। वहीं तटरक्षक बल भी समुद्री सीमाओं पर चौकसी बनाए हुए है।












Click it and Unblock the Notifications