भारत की समुद्र में बढ़ी ताकत, नौसेना ने किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारत की रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक बार फिर देश के दुश्मनों को चौंका कर रख दिया है। गुरुवार को भारतीय नौसेना ने अरब सागर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस उपलब्धि के बाद देश की रक्षा प्रणाली और मजबूत हो गई है साथ ही भारत पर बूरी नजर रखने वाले देशों को भी कड़ संदेश मिला है। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने ही विकसित किया है।
Recommended Video

गौरतलब है कि गुरुवार को परीक्षण के बाद डीआरडीओ की सफलता में एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने भी अंडमान निकोबार के ट्रॉक द्वीप पर ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर के टारगेट को सटीक निशाना लगाते हुए तबाह कर दिया था। जमीन से जमीन पर वार करने के लिए ब्रह्मोस भारत की सबसे सफल मिसाइल मानी जाती है।
300 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकता है तबाह
सेना के अधिकारियों ने बताया था कि 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को यह परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि, वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली ये मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर एक निर्धारित छद्म लक्ष्य को भेदा। सेना का अधिकारी ने बताया कि दोनों ही मामलों में लक्ष्य को सीधे भेद दिया गया। मिसाइल की फायरिंग से वायुसेना की गतिशील मंच से बिल्कुल सटीकता से जमीन पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता में वृद्धि हुई है।
यह भी पढ़ें: युद्ध में दुश्मनों के टैंक की खैर नहीं, भारतीय सेना ने स्पाइक एंटी टैंक का किया सफल परीक्षण












Click it and Unblock the Notifications