युद्ध में दुश्मनों के टैंक की खैर नहीं, भारतीय सेना ने स्पाइक एंटी टैंक का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारतीय सेना के पास अब एक और अहम हथियार आ गया है, जो दुश्मनों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। सेना ने बुधवार को हाल ही में खरीदे गए दो स्पाईक एलआर (लॉन्ग रेंज) एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण मध्य प्रदेश के इंफ्रैंट्री स्कूल में किया गया। इस परीक्षण के दौरान सेना प्रमुख जनरल बिपिन राव भी मौजूद थे। बता दें कि स्पाइक एलआर फोर्थ जेनेरेशन की मिसाइल है जोकि चार किलोमीटर तक की दूरी पर सटीक निशाना लगा सकती है।
Recommended Video

बता दें कि इस मिसाइल को इजरायल की राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम ने विकसित किया है। अहम बात यह है कि इस डील को कई बार रद्द किया जा चुका है। इस मिसाइल की खासियत यह है कि इस मिसाइल से दुश्मनों के टैंक को युद्ध के मैदान में बहुत ही आसानी से नष्ट किया जा सकता है। भारतीय सेना काफी लंबे समय से इस मिसाइल की मांग कर रही थी, ऐसे में जिस तरह से इस मिसाइल को इस बेड़े में शामिल किया गया है उसके बाद भारतीय सेना की ताकत काफी बढ़ेगी। बता दें कि इससे पहले डीआरडीओ ने मार्च माह में स्वदेशी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का परीक्षण किया था, लेकिन बाद में इस तकनीक का विकास होने के बाद सेना ने इस मिसाइल में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications