पनडुब्बी हादसों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नेवी चीफ जोशी ने सौंपा इस्तीफा

 dk joshi
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नौसेना दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केन्द्र सराकर ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। ये भारतीय सैन्य इतिहास में यह पहला मौका है जब सेना के चीफ ने दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे दिया है। डीके सिंह के इस्तीफे के बाद अब वाइस एडमिरल आरके धवन नौसेना चीफ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि रूस से खरीदी गई पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न के मुंबई बंदरगाह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पनडुब्बी में सवार सभी 7 नौसेनाकर्मी गंभीर रूप से प्रभावित हो गए, जबकि 2 नौसैनिक लापता बताए जा रहे हैं। दरअसल पिछले 7 महीनों में भारतीय नौसेना के 10 युद्धपोत और 3 पनडुब्बियां दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।

इसी तरह से पिछले साल भी मुंबई बंदरगाह पर आईएनएस सिंधुरक्षक डूब गई थी जिससे 18 नौसेनाकर्मियों की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले नौसेना अधिकारियों की बैठक में रक्षा मंत्री एके एंटनी ने नाराजगी जताते हुए आगाह किया था कि हमें अपने साज-ओ-सामान और जवानों की रक्षा करनी चाहिए। ऐसे में अब नौसेना अध्यक्ष के इस्तीफे ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+