सुन ले अलकायदा भारतीय मुस्लिमों की देशभक्ति पर शक नहीं, वो देश के लिए जिएगा और मरेगा: मोदी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मुसलमानों के लिए जो बयान दिया वो उनके हिंदूवादी छाप से बिल्कुल उल्टा है। मोदी का कहना है कि भारतीय मुसलमान की देशभक्ति पर किसी भी तरह का सवाल नहीं उठाया जा सकता। भारतीय मुसलमान भारत के लिए ही जिएगा और भारत के लिए ही मरेगा। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अलकायदा को इस बात का भ्रम है कि भारतीय मुसलमान उसकी बातों में आ जाएंगे। नरेन्द्र मोदी ने ये बात अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा।

उल्लेखनीय है कि ये इंटरव्यू 21 सितंबर को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर प्रदर्शित किया जायेगा। मोदी ने ये बात अलकायदा द्वारा हाल ही में वीडियो जारी कर भारत में अपनी शाखा बनाने और भारतीय मुसलमानों की मदद करने के संबंध में पूछ गए सवाल के जवाब में कही। मोदी ने कहाकि मेरा मानना है कि वे हमारे देश के मुस्लिम समुदाय के प्रति अन्याय कर रहे हैं।
यदि कोई भी यह सोचता है कि भारतीय मुसलमान उनकी धुन पर नाचेंगे तो वे भ्रम में जी रहे हैं। भारतीय मुसलमान भारत के लिए जिएगा और भारत के लिए मरेगा। वे कभी भी भारत का बुरा नहीं चाहेंगे। अलाकायदा के बादे में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दुनिया में इंसानियत को बचाया जाना चाहिए। इंसानियत को मानने वालों को एकसाथ आना चाहिए। यह इंसानियत के खिलाफ संकट है न कि किसी देश या नस्ल के खिलाफ। इसलिए हमें इसे मानवता और अमानवीयता के लड़ाई के रूप में देखना चाहिए। मालूम हो कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का ये पहला इंटरव्यू है।












Click it and Unblock the Notifications