आईएसआईएस में एक शामिल है एक मुस्लिम भारतीय, भारत में हाई अलर्ट

iraq
नई दिल्‍ली। इराक पर कब्जे के लिए खून खराबा कर रहे आईएसआईएस जेहादियों में भारतीय मूल का एक आतंकी भी शामिल है। इस 38 वर्षीय संदिग्ध हाजी फकरुदीन उस्मान अली के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। भारतीय हवाई अड्डों और बंदरगाहों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि वह भारतीय सीमा में घुस न पाए।

हवाई अड्डों और बंदरगाहों को तमिलनाडु में जन्मे और सिंगापुर निवासी हाजी फकरूद्दीन उस्मान अली के बारे में जानकारी दी गई है। शक है कि अली ने सीरिया के गृह युद्ध में भी हिस्सा लिया था। एक अधिकारी ने कहा कि बगदाद में सरकार के खिलाफ जारी जिहादी जंग से भारतीय कनेक्शन के तौर पर उस्मानी ठोस उदाहरण हो सकता है।

इस बीच, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के लिए खाड़ी देशों में भारत के राजदूतों और दूतों के साथ बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य इराक में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें बाहर निकालने के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना था।

तमिलनाडु के गुल मोहम्मद ने बनाया जिहादी:
अली को जिहादी बनाने के पीछे तमिलनाडु के गुल मोहम्मद मारैकर का हाथ बताया जा रहा है। गुल मोहम्मद को हाल ही में भारत डिपोर्ट किया गया था। गुल मोहम्मद कुड्डालेर का रहने वाला है। सिंगापुर की खुफिया एजेंसी के रडार पर आने से पहले गुल वहां की एक चर्चित मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था।

पहले था सुपर स्टोर का मैनेजर:
सिंगापुर की ओर से मुहैया कराए गए डॉजियर के मुताबिक अली सिंगापुर में सुपर स्टोर के मैनेजर के रूप में काम कर चुका है। उसने 2007 में पहली बार धार्मिक मिशन का बीड़ा उठाया था। कहा जाता है कि 2013 में वह सीरिया भी गया था। माना जाता है कि सिंगापुर जाने के कुछ सालों बाद अली ने वहां की नागरिकता ले ली था।

तमिलनाडु के गुल मोहम्मद ने बनाया जिहादी:
अली को जिहादी बनाने के पीछे तमिलनाडु के गुल मोहम्मद मारैकर का हाथ बताया जा रहा है। गुल मोहम्मद को हाल ही में भारत डिपोर्ट किया गया था। गुल मोहम्मद कुड्डालेर का रहने वाला है। सिंगापुर की खुफिया एजेंसी के रडार पर आने से पहले गुल वहां की एक चर्चित मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+