स्विस बैंक में भारतीयों का जमा है 14,000 करोड़ रुपए

स्विस बैंक के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को बताया है कि यहां जमा भारतीयों के पैसे में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक ने बताया है कि वहां के बैंकों में भारतीयों का धन 40 फीसदी बढ़कर करीब 2.03 अरब स्विस फ्रैंक्स यानी लगभग 14000 करोड़ रुपये हो गया है।40 प्रतिशत का इजाफा कहीं न कहीं इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि काला धन जमा करने वाले भारतीयों को अब एसआईटी से भी डर नहीं लग रहा है।
एक तरफ मोदी सरकार यह कह रही है कि अच्छे दिन आने वाले हैं और दूसरी ओर स्विस बैंक में काला धन जोरों से जमा किया जा रहा है। काले धन की अनुमानित राशि 14,000 करोड़ रुपए है। अगर इस 14,000 करोड़ रुपए को स्वदेश लाकर गरीबों के उन्मूलन के लिए खर्च कर दिया जाए तो मोदी सरकार के लिए अगले 5 साल तक की सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
सुब्रह्मणयम स्वामी और रामदेव बाबा जैसे लोगों का कहना था कि भारतीय के लाखों करोड़ रुपये स्विस बैंक में जमा हैं, जबकि स्विस बैंक कुछ और ही जानकारी दे रहा है। गौरतलब है कि विदेश से कालाधन वापस लाने की काफी मांग उठ रही है। केंद्र सरकार भी कालेधन की वापसी को लेकर गंभीर है और इसके लिए एसआईटी गठित की गई है।












Click it and Unblock the Notifications