शख्स के शरीर पर जन्म से बना हुआ है भारत का नक्शा, लिम्का रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Amit Singhal Limca Records: भगवान राम और सीता के प्रति भक्ति दिखाने के लिए पवन पुत्र हनुमान ने अपना सीना फाड़ कर दिखा दिया था। प्रकृति का चमत्कार कहें या फिर कुछ और,ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला मुजफ्फरनगर के एक युवक के सीने पर।
इस युवक के सीने पर जन्म से ही भारत का मानचित्र बना हुआ है,जिसके लिए इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है।

मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र
दरअसल मामला, जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र का जहां अमित सिंघल (25 वर्ष) अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहा है। अमित के सीने पर कोई टैटू या चित्रकारी नहीं की गई है।
जन्म के समय से ही अमित के सीने पर एक आकृति बनी हुई थी। धीरे-धीरे अमित बड़ा होने लगा और इसके साथ आकृति भी अपना आकर लेने लगी। अमित के शरीर पर भारत के अलावा पाकिस्तान एवं श्रीलंका का भी मानचित्र प्राकृतिक तरीके से बना हुआ है।
आजाद भारत का मानचित्र था
कुछ वर्ष बाद जब परिजनों ने अमित के सीने पर बनी आकृति को ध्यान से देखा तो उनके आश्चर्य का कोई ठिकाना नहीं रहा क्योंकि, वह कोई साधारण निशान नहीं बल्कि आजाद भारत का मानचित्र था।
मानचित्र को देश के प्रति उसका प्रेमभाव मान कर चल रहे हैं। अमित के सीने पर बने इस अनोखे निशान के कारण उसका नाम हाल ही में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए अमित को मेडिकल जांच से भी गुजरना पड़ा और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक यह निशान जन्मजात है।
अमित का कहना है की मुझ्झे बहुत गर्व होता है कि मेरे सीने पर भारत का मानचित्र बना हुआ है। अमित की बहन अंजलि कहती हैं, मैं अपने भाई के शरीर पर बने इस निशान को बचपन से देखती आ रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications