भारतीय युवक का बांग्लादेशी नागरिकों ने किया अपहरण, BSF हुई एक्टिव
नई दिल्ली। भारत के असम में एक भारतीय नागरिक का बांग्लादेशी नागरिक द्वारा अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अपहरण की घटना को असम के मालेगढ़ इलाके में अंजाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भारतीय नागरिक की रिहाई को लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित करने जा रही है।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया "सिलचर सेक्टर के मालेगढ़ में बॉर्डर के पास स्थिति लटुकांडी गांव के निवासी 21 वर्षीय अयानुल रहमान को 12 अप्रैल को कथित तौर पर कुछ बांग्लादेशी नागरिकों ने किडनैप कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि अयानुल रहमान जंगल में लकड़ी/बांस इकठ्ठा करने गया था। जब शाम को वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने के लिए निकले। जब वे तलाश कर रहे थे तो उस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उसे (अयानुल) कुछ बांग्लादेशी नागरिक अपने साथ बांग्लादेश की तरफ बेनानी बाजार के पास बेनानी गांव की ओर ले गए थे।
बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि इस बारे में जांच की जा रही है। युवक की रिहाई को लेकर बीएसएफ और बीजीबी के साथ फ्लैग मीटिंग आयोजित की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications