MP News: राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर भारत भवन में शुरू होगा ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के भारत भवन में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14-15 सितंबर 2026 को भाषा, संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों पर चर्चा के साथ-साथ कविता, व्याख्यान और प्रदर्शनियां शामिल हैं।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को भोपाल स्थित भारत भवन में ‘भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय यह आयोजन 14 और 15 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है।

Multilingual heritage in Bhopal on Hindi Day

इस अनुष्ठान का केंद्रीय विषय ‘मातृभाषा, संस्कृति और भारतीय जीवन-मूल्यों पर संवाद’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय भाषाओं की विविधता में निहित संस्कृति, जीवन-मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना पर संवाद को आगे बढ़ाना है।

संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास और संस्कृति संचालनालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत भवन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान और मातृभाषा मंच की सहभागिता रहेगी।

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी के अनुसार, उद्घाटन के बाद शाम 4:30 से 5:30 बजे तक ‘मातृभाषा से राष्ट्रभाषा : भाषाओं में भारत की आत्मा’ विषय पर व्याख्यान होगा।

इस सत्र में बांग्ला के स्नेहाशीष सूर और कश्मीरी के आसिम मोहिउद्दीन विचार रखेंगे। सत्र का समन्वय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी करेंगे।

शाम 6 से 7:30 बजे तक ‘भाषाई पत्रकारिता, समाज की आवाज’ विषय पर दूसरा सत्र आयोजित होगा। इसमें जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ संपादक गिरीश उपाध्याय और वरिष्ठ पुरातत्वविद नारायण व्यास सहभागी होंगे। सत्र का समन्वय दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक मुकेश मिश्रा करेंगे।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ

14 सितंबर की शाम 7:30 बजे राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें कीर्ति काले, स्वयं श्रीवास्तव, दिनेश दिग्गज, शैलेन्द्र मधुर, अज़हर इकबाल और रामायणधर द्विवेदी काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले शाम 4 बजे ‘पूर्वरंग’ कार्यक्रम में भारतीय भाषाओं और बोलियों के गीतों की प्रस्तुति उमेश तरकसवार एवं साथी, भोपाल द्वारा दी जाएगी।

डिजिटल युग में मातृभाषाओं की चुनौतियों पर चर्चा

15 सितंबर को शाम 4 से 5:30 बजे तक ‘डिजिटल युग में मातृभाषाएँ : संकट, संभावना और नई पत्रकारिता’ विषय पर विमर्श होगा।

इसमें उर्दू के वरिष्ठ संपादक अब्दुल वदूद साजिद, मराठी के ‘सुबह सवेरे’ के कार्यकारी प्रधान संपादक अजय बोकिल, असमिया के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक समुद्रगुप्त कश्यप तथा फाउंडर फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश, यूके के रोहित दीक्षित विचार रखेंगे।

दूसरा सत्र शाम 5:30 से 7 बजे तक ‘भाषा अनेक, भारत एक’ विषय पर होगा। इसमें मलयालम के मनोज के. दास, सतीश के. सिंह, अनुराग उपाध्याय और मनोज शर्मा सहित अन्य पत्रकार सहभागी होंगे।

शाम 7:30 बजे ‘संत राग’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें नई दिल्ली की सुधा रघुरामन संत कवियों की वाणी की प्रस्तुति देंगी।

भारतीय भाषाओं पर प्रदर्शनी और पुस्तकों का लोकार्पण

आयोजन स्थल पर शब्द-चित्र एवं भारतीय भाषाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही भारतीय परंपरा के महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों और साहित्यिक कृतियों पर आधारित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

प्रदर्शनी और लोकार्पण में महर्षि पाणिनि, भोजदेव, महर्षि पतंजलि, भर्तृहरि और सम्राट राजेंद्र चोल सहित विभिन्न व्यक्तित्वों से संबंधित सामग्री शामिल होगी।

इसके अलावा ‘युग-युगीन जल’, ‘उड़ चल अपने देश’, ‘अष्टावक्र गीता’, ‘नारद गीता’, ‘गर्भ गीता’, ‘ब्राह्मण गीता’, ‘उत्तर गीता’, ‘परमहंस गीता’, ‘वृत्र गीता’, ‘हंस गीता’, ‘चंद्र गीता’, ‘जानकी गीता’ और ‘सूर्यकांत त्रिपाठी निराला हिंदी साहित्य के प्रकाश पुंज’ जैसी पुस्तकों का भी लोकार्पण होगा।

मातृभाषाओं में सुरक्षित हैं भारतीय सभ्यता की स्मृतियां

आयोजकों के अनुसार, भारतीय सभ्यता की अनेक स्मृतियां देश की मातृभाषाओं, बोलियों और लिपियों में सुरक्षित हैं। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित यह अनुष्ठान भारतीय भाषाओं में रची साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा भाषाई पत्रकारिता के योगदान को समझने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य अतीत की स्मृतियों से संवाद करते हुए वर्तमान समाज को अपनी सभ्यतागत चेतना से जोड़ना और भविष्य के लिए नई सांस्कृतिक दृष्टि विकसित करना है। दो दिवसीय अनुष्ठान में व्याख्यान, विमर्श, राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, संत कवियों की वाणी, पूर्वरंग और प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+