Indian Idol में नजर आ चुकीं सिंगर रेणु नागर ICU में भर्ती, एक दिन पहले प्रेमी ने किया था सुसाइड
नई दिल्ली। सोनी टीवी के फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकीं गायिका रेणु नागर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर की रहने वालीं रेणु नागर को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले रेणु के प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी जिसके बाद से सिंगर रेणु नागर भी मानसिक तनाव में आ गई थीं।

आईसीयू में भर्ती हैं सिंगर रेणु नागर
शुक्रवार को अचानक रेणु नागर बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें अलवर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज जारी है। बता दें कि रेणु नागर फेमस सिंगिंग सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीजन 10 का हिस्सा रही थीं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड रवि नट की मौत का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। जिसके चलते वह मानसिक तनाव में हैं।

रेणु के प्रेमी ने देर रात कर ली थी आत्महत्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिर रेणु के प्रमी रवि नट ने देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रवि नट के पिता का कहना है कि बेटे ने किस वजह से यह खौफनाक कदम उठाया उसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3 बच्चों का पिता था रवि नट
मीडिया में ऐसे भी खबरें हैं कि लगभग एक महीने पहले रेणु नागर राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहने वाले अपने प्रेमी रवि के साथ घर से फरार हो गई थीं। इस मामले में रेणु के पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया था। हाल ही में रेणु और रवि घर वापस लौटे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रवि अलवर में किराए के एक मकान में रहता था और उसकी पत्नी व तीन बच्चे भी हैं।

पांच दिन पहले प्रेमी के साथ लौटी हैं घर
बताया जा रहा है कि रवि अलवर में रेणु नागर के घर तबला सीखने जाता था, इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। जून में दोनों घर से फरार हो गए थे, पांच दिन पहले ही वह घर वापस आए हैं। रेणु के पिता ने रवि पर उनकी बेटी को बहला फुलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया और थाने में केस दर्ज कराया। हालांकि रेणु नागर का बयान दर्ज कर पुलिस ने रवि को रिहा कर दिया था।
यह भी पढ़ें: सुशांत को ड्रग्स दिए जाने की बात पर भांजी ने कहा- सांस लेना मुश्किल हो गया है, क्यों उन्हें इतना कष्ट दिया












Click it and Unblock the Notifications