दो बच्‍चों का पिता था इंडियन आइडल फेम रेणु नागर का प्रेमी रवि, सिंगर पर लगा टॉर्चर करने का आरोप

अलवर। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में हिस्सा ले चुकी सिंगर रेणु नागर की हालत बेहद नाजुक है। वो आईसीयू में एडमिट हैं। दरअसल हुआ ये कि बुधवार को रेणु के ब्‍वॉयफ्रेंड रवि नट ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। इसका असर रेणु पर ऐसा पड़ा कि वो बेहोश हो गईं और अस्‍प्‍ताल पहुंचने के बाद आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। हालांकि अभी ये बात सामने नहीं आई है कि रवि नट ने जहर क्यों खाया है। इस बारे में अभी कोई जानाकरी नहीं है। लेकिन रवि के परिजनों ने रेणु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रवि के भाई वीर सिंह ने रेणु नागर पर उसके भाई रवि नट को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने सिंगर के पिता प्रकाश नागर और अस्पताल के डॉक्टरों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Recommended Video

    Indian Idol Fame Singer Renu Nagar: Boyfriend की मौत के बाद ICU में भर्ती Singer । वनइंडिया हिंदी
    घर से फरार हो चुके थे रवि और रेणु

    घर से फरार हो चुके थे रवि और रेणु

    वेबसाइट न्‍यूज 18 की खबर के मुताबिक एक महीने पहले रवि नट रेणु नागर के साथ फरार हो गए थे। उसके बाद गायिका के पिता ने महिला थाने में बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। 5 दिन पहले ही ये जोड़ी लौटी थी। पुलिस के सामने सिंगर युवती का बयान दर्ज होने के बाद रवि नट को रिहा कर दिया गया था।

    आखिर क्‍यों उठाया रवि ने ऐसा कदम

    आखिर क्‍यों उठाया रवि ने ऐसा कदम

    आपको बता दें कि रवि नट भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला थे। वहीं वह अलवर में एक किराए के मकान में रहते थे। लेकन हाल फिलहाल वह अपने गांव में रह रहे थे। वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर रवि नट ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

    इन शो में आ चुकी हैं रेणु

    इन शो में आ चुकी हैं रेणु

    अलवर (राजस्‍थान) की रहने वाली रेणु नागर के वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्होंने दो बड़े रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' 2012 और 'इंडियन आइडल' 2018 में न हिस्सा लिया बल्कि अपनी एक अलग पहचान बनाई। रेणु इन दो शोज में भाग लेने के बाद काफी फेमस हो गई थीं। इसके बाद रेणु लगातार स्टेज शो भी करती रही हैं। वहीं उनकी गायकी न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे दश में मशहूर है। बता दें कि रेणु बीते काफी वक्त से अपने अपने पिता प्रकाश नागर के पास अलवर ही रह रही थीं। उनके पिता प्रकाश भी एक संगीतकार हैं।

    दो बच्चों के पिता थे रवि

    दो बच्चों के पिता थे रवि

    रिपोर्ट के अनुसार सिंगर रेनू के ब्वॉयफ्रेंड रवि नट पहले ही दो बच्चों के पिता था। वो एक शादीशुदा आदमी थे जो अपने परिवार के साथ भरतपुर में रहते थे। वहीं दूसरी तरफ रेनू अलवर राजस्थान में रहती हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहना चाहते थे। मगर परिवार के दबाव के चलते ऐसा नहीं हो पाया और अब दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+