'इंडियन आइडल बहुत ही बकवास शो, पहले शनमुखप्रिया...', आखिर क्यों दोबारा इस कार्यक्रम पर भड़के लोग?
नई दिल्ली, 21 जून: इंडियन आइडल का 12वां सीजन जैसे-जैसे फाइनल की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसके साथ नए विवाद जुड़ते जा रहे हैं। अंजलि गायकवाड़ के बाद अब सवाई भाट बाहर हो गए, जिस वजह से उनके फैन्स का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि अब इस प्रोग्राम में राजनीति होने लगी है, जिस वजह से गलत तरीक से अच्छे कंटेस्टेंट को एलिमेट किया जा रहा है।

लोग शो को कह रहे बकवास
सवाई भाट के बाहर होने के बाद ट्विटर पर Zico नाम के यूजर ने लिखा कि इंडियन आइडल बकवास शो है, अपने खास कंटेस्टेंट को बचाने के लिए सवाई को बाहर कर दिया गया। क्या वास्तव में वो जनता के वोट को गिनते हैं? क्या वो सिर्फ इससे जनता को बेवकूफ बनाते हैं, ताकि पैसा कमा सकें। वहीं मिलन वोहरा नाम के एक यूजर ने लिखा कि शनमुखप्रिया को शो से बाहर किया जाना चाहिए। वो बहुत ही बोरिंग है और हर हफ्ते एक ही चीज दोहराती है। चैनल पर अब शर्म आने लगी है।

पक्षपात का आरोप
निखिल नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोनी टीवी पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल में पक्षपात हो रहा है। कई हफ्तों से जो सवाई टॉप पर थे, उसको सीधे बॉटम पर कर दिया गया। कम से कम सोनी टीवी को अच्छे सिंगर को प्रमोट करना चाहिए। टीआरपी के जाल में ना फंसे और टैलेंट का सम्मान करें। वहीं डॉ. अलपाना ने लिखा कि सोनी टीवी इस बात को एक्सप्लेन करे, एक तरफ आप कहते हैं कि पवनदीप डेंजरजोन में हैं। अगले मूवमेंट पर आप कहते हैं कि वो सबसे ज्यादा वोट पाया। ये कैसे हो सकता है। हम सवाई को फिर से शो के अंदर वापस चाहते हैं।

नव्या भी दुखी
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा इंडियन आइडल को काफी पसंद करती हैं। अब जब शो से उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट सवाई भाट बाहर हुए, तो उनका दिल टूट गया। इसका दुख उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाई की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने रोती हुई इमोजी और टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications