Indian Idol से बाहर हुए सवाई भाट तो टूट गया अमिताभ की नातिन नव्या का दिल, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

मुंबई, जून 21: इंडियन आइडल 12 के ताजा एपिसोड में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला है। जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। संडे को इंडियन आइडल 12 से सवाई भाट का सफर खत्म हो गया है। देश की जनता द्वारा कम वोट पाने की वजह से सवाई ने इस शो के अलविदा कह दिया। सवाई के बाहर जाते कि इंडियन आइडल 12 एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गया है। सोशल मीडिया पर शो को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। सवाई के जाने के से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली का भी दिल टूट गया है। सवाई नव्या के फेवरेट कंटेस्टेंट थे।

नव्या इंडियन आइडल 12 की नियमित दर्शक

नव्या इंडियन आइडल 12 की नियमित दर्शक

नव्या नवेली नंदा इंडियन आइडल 12 की नियमित दर्शक हैं। रविवार को शो से उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट सवाई भाट के बाहर होने के कारण उनका दिल टूट गया था। सवाई भाट के एल‍िम‍िनेशन की बात सामने आते ही नव्‍या ने इसपर अपना दुख सोशल मीडिया पर जाह‍िर कर द‍िया। नव्‍या की तरह कई फैंस इस फैसले से न केवल दुखी हैं बल्कि कई लोगों ने इस शो पर पक्षपात का इल्‍जाम भी लगा द‍िया है।

नव्या रोती हुई इमोजी और टूटे हुए दिल का इमोटीकॉन शेयर किया

नव्या रोती हुई इमोजी और टूटे हुए दिल का इमोटीकॉन शेयर किया

नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सवाई की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने रोती हुई इमोजी और टूटे हुए दिल का इमोटीकॉन शेयर किया। नव्या ने सवाई भाट को टैग करते हुए ल‍िखा है, 'हमेश गाते रहो और चमकते रहो'। उन्हें आगे के सफर के लिए प्रोत्साहित किया। कुछ हफ्ते पहले भी नव्‍या ने सवाई की तारीफ करते हुए एक पोस्‍ट ल‍िखी थी। उन्होंने इंड‍ियन आइडल शो के एक एप‍िसोड से सवाई भट्ट और उद‍ित नारायण की फोटो शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने हैंड ओवेशन वाली इमोजी शेयर कर उनकी प्रतिभा को सराहा था।

सोशल मीडिया पर भी भड़के फैन्स

सोशल मीडिया पर भी भड़के फैन्स

उधर सोशल मीडिया पर कई और फैंस सवाई भाट के इस शो से बाहर हो जाने पर काफी दुखी नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने शो को स्क्रिप्‍ट‍िड होने और पक्षपाती होने तक आरोप लगा डाले हैं। सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे लोगों का कहना है कि शनमुखप्रिया शो में मौजूद हैं और सवाई भट्ट बाहर चले गए ये पूरी तरह से गलत फैसला है। वहीं फैंस उत्तराखंड के पवनदीप के बॉटम 2 में आने से भी काफी खफा नजर आए।

लिखी ये बातें

लिखी ये बातें

एक यूजर ने ल‍िखा है, 'इंडियन आइडल... आपने साब‍ित कर द‍िया क‍ि आप स्‍क्रिप्‍टिड हो.. सवाई भाट को हटाना बुरा है.. आप लोग जानबूझकर शनमुखप्र‍िया को बचा रहे हो...' वहीं एक दूसरे यूजर ने ल‍िखा है, 'अब इस शो को बॉयकॉट करने का समय आ गया है...'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, सवाई को वापस लाओ, वर्ना इंडियन आइडल अपनी इमेज खुद खराब कर रहा है, इस एलिमिनेशन के बाद...रियल टेलेंट था उसमें, और क्या किया उसके साथ ये बहुत ही भयानक है।

'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरते थे सवाई

'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरते थे सवाई

दरअसल राजस्थान के नागौर में रहने वाले सवाई भाट शो के कंटेस्टेंट के रूप में चुने गए हैं। ऑडीशन के दौरान बताया गया कि सवाई को अनजान लोगों ने यहां का रास्ता दिखाया। सवाई गलियों में 'कठपुतली का खेल' दिखाकर अपने परिवार का पेट भरा करते थे। सवाई का परिवार तंबू बांधकर रहता है। वो अपने परिवार का पेट पालने के लिए 'कठपुतली का खेल' दिखाया करते थे। लेकिन अब सवाई भाट के देश में हजारों फैन हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि, वे उनके गाने का इंतजार करते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+