Indian Idol 12 Row: अब कुमार सानू ने कहा-'जितनी गॉसिप उतनी TRP, समझा करो'

नई दिल्ली, 23 जून। सोनी टीवी के मशहूर सिंगिंग ​शो 'इंडियन आइडल' सीजन 12 इन दिनों जबरदस्त विवादों में फंस गया है। सिंगर अमित कुमार के बयान के बाद से ये शो लगातार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। ट्रोलर्स कभी शो के प्रतियोगियों , कभी जजों और कभी शो के आयोजकों को निशाना बना रहे हैं। इस मसले पर लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम, सुनिधि चौहान जैसे सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं तो वहीं अब इस बारे में अपनी राय पेश की हैं हिंदी सिनेमा के दिगग्ज गायक कुमार सानू ने, जिन्होंने कहा है कि शो को लेकर 'जितनी गॉसिप होगी उतनी ही शो की टीआरपी बढ़ेगी।'

'इंडियन आइडल नए गायकों को अलग पहचान देता है'

'इंडियन आइडल नए गायकों को अलग पहचान देता है'

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में सिंगर सानू ने कहा कि 'इंडियन आइडल एक ऐसा मंच है, जो नए टैलेंट को सामने लाता है, ये प्रतिभाओं को निखारने में बड़ा काम करता है, बहुत सारी प्रतिभाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल पाता है, ऐसे में 'इंडियन आइडल' जैसे शो उन लोगों की मदद करते हैं। हो सकता है कि यहां से निकलने वाले लोगों को इंडस्ट्री में काम ना मिले लेकिन इस तरह से शो गायकों को एक अलग पहचान तो देते ही हैं, जिससे उन्हें काम और पैसा कमाने में मदद मिल सकती है।

'शो को लेकर जितनी गॉसिप होंगी...'

'शो को लेकर जितनी गॉसिप होंगी...'

कुमार सानू ने कहा कि 'शो को लेकर जितनी गॉसिप होंगी, उतनी ही शो की टीआरपी बढ़ेगी, इसमें कोई शक नहीं है, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आप लोग जरा समझा करो'। इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर आपके अंदर टैलेंट है तो आपको आगे से कोई नहीं रोक सकता है लेकिन ये शो बस टैलेंट को सामने लाता है।

क्या है बवाल

क्या है बवाल

दरअसल पिछले दिनों किशोर कुमार स्पेशल एपीसोड में मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मुख्य अतिथि बनकर आए थे। शो में जजों और प्रतियोगियों ने मिलकर करीब 100 गाने किशोर कुमार के गाए थे। शो के दौरान तो अमित कुमार सभी के साथ काफी झूमते दिखाई दिए थे लेकिन शो के बाद उन्होंने सबको ये बोलकर चौंका दिया था कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद से लोगों के निशाने पर आ गया।

Recommended Video

    Indian Idol 12 से सवाई भाट हुए बाहर, तो नव्‍या नवेली ने रोते हुए शेयर किया पोस्ट | वनइंडिया हिंदी
    सिंगर अमित कुमार के बयान के बाद बवाल

    सिंगर अमित कुमार के बयान के बाद बवाल

    इसके बाद शो में कुमार सानू , अनुराधा पौडवाल और रूप कुमार राठौर गेस्ट बनकर आए थे, जिनसे शो के अंत में शो के होस्ट आदित्य नारायण ने सवाल किया था कि 'आप लोगों ने जो यहां प्रतियोगियों की तारीफें की हैं, तो क्या दिल से की है, या फिर हमारी टीम में से किसी ने आपको ऐसा करने के लिए कहा था।', जिसके बाद ट्रोलर्स ने आदित्य नारायण को भी निशाने पर ले लिया था और उन पर अमित कुमार का अपमान करने का आरोप लगाया था।

    शो आलोचनाओं के बाद भी टीआरपी में बना हुआ

    लोगों ने शो की रियलिटी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल शो को लेकर लगातार विवाद जारी है और इसमें कोई शक नहीं है कि ये शो आलोचनाओं के बाद भी टीआरपी में बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+