Indian Idol 12 Row: स्क्रिप्टिड है रिएलिटी शो?, पूछे जाने पर आशीष कुलकर्णी ने दिया ये जवाब
मुंबई, 08 जूलाई। सोनी टीवी का मशहूर म्यूजिक शो 'इंडियल आइडल 12' अब ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। शो के होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण ने साफ कर दिया है कि 4 हफ्तों के अंदर ही शो का फिनाले होगा, जिसे कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्लान किया जा रहा है, जिसमें शो के प्रतियोगी, जज और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोग शामिल होंगे, आपको बता दें कि म्यूजिक का ये लोकप्रिय शो इस बार कभी विवादित बयानों को कारण तो कभी प्रतियोगियों की वजह से लोगों के बीच चर्चित है। शो पर स्क्रिप्टिड होने के आरोप लग रहे हैं।

'शो की कोई भी परफॉर्मेंस स्क्रिप्टिड नहीं है'
इस बारे में अब बयान दिया है शो के कंटेस्टेंट आशीष कुलकर्णी ने, जो कि इस सीजन के टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में से एक हैं और अपनी गायिकी की वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोर ली है। ETimes TV से बात करते हुए आशीष ने कहा कि शो पूरी तरह साफ और शुद्ध है, शो की कोई भी परफॉर्मेंस स्क्रिप्टिड नहीं है, हम जैसा गाते हैं, वैसा ही वहां प्रसारित किया जाता है। ये पूरी तरह से ऑर्गैनिक है, जो भी रिएक्शन वहां देखे जाते हैं, वो सब स्वाभाविक हैं।

'रियलिटी शो की रियलिटी पर प्रश्न खड़ा करना गलत'
जब हम अच्छा गाते हैं तो हमें तारीफें मिलती हैं, जब हम बेकार गाते हैं तो हमें निगेटिव बातें सुनने को मिलती है। इसलिए रियलिटी शो की 'रियलिटी' पर प्रश्न खड़ा करना काफी गलत और बेकार है। मैं इस बात को सिरे से नकारता हूं। इसी के साथ ही आशीष ने कहा कि कभी-कभी हमें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है, मैं इस बात से इंकार नहीं करता हूं कि इन सारी बातों का हम पर असर नहीं होता है। दरअसल असर होता है लेकिन हम उसे सकारात्मक रूप से लेते हैं।

'मैं इन पलों का काफी लुत्फ उठाता हूं'
इसके बाद शो के प्रतियोगियों संग बॉडिंग पर आशीष ने कहा कि हम अच्छे दोस्त बन गए हैं। हमारे ऊपर काफी प्रेशर होता है। अगर हंसी-मजाक ना हो तो हम पर काफी प्रेशर हो जाएगा और वो शायद काफी बुरा होगा इसलिए मैं इन पलों का काफी लुत्फ उठाता हूं।

क्या है बवाल
दरअसल पिछले दिनों किशोर कुमार स्पेशल एपीसोड में मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार मुख्य अतिथि बनकर आए थे। शो में जजों और प्रतियोगियों ने मिलकर करीब 100 गाने किशोर कुमार के गाए थे। शो के दौरान तो अमित कुमार सभी के साथ काफी झूमते दिखाई दिए थे लेकिन शो के बाद उन्होंने सबको ये बोलकर चौंका दिया था कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था, जिसके बाद से शो लोगों के निशाने पर आ गया।












Click it and Unblock the Notifications