Indian Idol 12: अब विवाद से जुड़ा सिंगर अभिजीत का नाम, अमित कुमार के लिए कह दी ये बात
Indian Idol 12: अब विवाद से जुड़ा सिंगर अभिजीत का नाम, अमित कुमार के लिए कह दी ये बात
नई दिल्ली, जून 9। Indian Idol 12 Controversy. सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियन आइडियल 12 विवादों से भरा रहा। कभी अपने प्रतियोगियों की सिंगिंल स्टाइल की वजह से तो कभी अपने जजों की वजह से। हाल ही में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए है, जिसके बाद से इंडियन आइडल शो को लेकर विवाद और बयानों को दौर चलता गया। अब इस विवाद में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य भी कूद पड़े हैं।

इंडियन आइडल 12 विवाद में कूदे अभिजीत भट्टाचार्य
इंडियन आइडल 12 के एक एपिसोड में अभिजीत भट्टाचार्य और उदित नारायण पहुंचें। इस एपिसोड के बाद अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान शो को लेकर चल रहे विवाद के बारे में खुलकर बात की। अभिजीत वे इंटरव्यू में इस शो के कंटेस्टेंट से लेकर अमित कुमार विवाद पर बात करत हुए कई खुलासे किए।

अमित कुमार के विवाद को लेकर कही ये बात
पीपिंगमून के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा कि अमित कुमार मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। इस मामले पर उनकी बात अमित कुमार से हुई थी । उन्होंने कहा कि ये कोई विवाद है ही नहीं। उन्होंने कहा कि अमित ने कैमरे पर इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है, न तो कोई ऑडियो है और न ही कोई वीडियो। लोगों ने उस बात को सच मान लिया जो मीडिया न लिख दिया। उनकी बातों को बढ़ाचढ़ा कर लिखा गया।

बेवजह दिया गया तूल
अभिजीत ने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल लिया गया। ऐसी बात नहीं थी, जिसपर इतना विवाद बढे। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए कहा कि प्रतियोगी अलग-अलग शैलियों के है। उनके में टैलेंट कूट कूट कर भरा है। गौरतलब है कि किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में किशोर कुमार के बटे अमित कुमार आए थे। पिसोड के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें सभी कंटेस्टेंट की सिर्फ तारीफ करने को कहा गया था। उन्होंने शो को बिल्कुल इंज्वॉय नहीं किया। जिसके बाद ये विवाद काफी बढ़ गया।
Bollywood एक्टर बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, नींद में ही दुनिया को अलविदा कह गई मां












Click it and Unblock the Notifications