Bollywood एक्टर बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, नींद में ही दुनिया को अलविदा कह गई मां
मुंबई, जून 9। कोरोना की दूसरी लहर में फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। कोरोना के चलते कई फिल्मी सितारे और उनके रिश्तेदार दुनिया को अलविदा कह गए। अब बॉलीवुड में एक और झटका वाली खबर आई है। बोमन ईरानी की मां का आज निधन हो गया है। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां का आज निधन हो गया है। बोमन ईरानी ने खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। बोमन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी 94 साल की उम्र में निधान हो गया।

नींद में ही कह दिया अलविदा
बोमन ईरानी ने अपनी मां के निधान पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि उनकी मां नींद में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। बोमन ईरानी ने लिखा कि मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कर दिया। उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए एक मां और पिता दोनों का किरदार निभाया । वो बेहद जिंदादिल इंसान थीं।
उन्होंने लिखा कि उनका मां उनका कैसे ख्याल रखा। जब भी वो शूटिंग के लिए जाते थे तो उनकी मां उनके भोजन का पूरा ख्याल रखती है। बोमन ने कहा कि उनकी मां एक स्टार थीं। उन्होंने लिखा कि मेरी मां चाहती तो चांद तार मांगती, लेकिन वो इन सबसे परे थी। हाल ही में बोमन ईरानी ने अपनी मां जन्मदिन मनाते हुए फोटो शयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications