2050 तक इंतजार, हम होंगे दूसरी बड़ी Economy, Global GDP में होगी 20% हिस्सेदारी, अडानी ने दिया भरोसा

वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा है कि अगले दशन यानी 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाईयों को छुएगी।

Gautam Adani on Indian Economy: वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा है कि अगले दशन यानी 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाईयों को छुएगी। ये दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। उन्होंने कहा ही ऐसी ग्रोथ अगर कायम रही तो साल 2050 तक भारत की इकोनॉमी दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। जब वैश्विक डीजीडी में अकेले 20 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत होगी।

Gautam Adani on Indian Economy

गौतम अडानी ने मुंबई में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेट्स 2022 (World Congress of Accountants 2022) को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साल 2050 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। उस वक्त तक वैश्विक जीडीपी में भारत की हिस्सेदारी 20% से अधिक होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में अगले दशक में हर 12 से 18 महीनों में 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ेगा। इससे निवेश को लेकर भी आकर्षण बढ़ जाएगा। अडानी उने उम्मीद व्यक्त कि कि वैश्विक जीडीपी (Global GDP) में भारत की हिस्सेदारी 2050 तक 20% से अधिक होने की संभावना है।

अडानी ने कहा की भारत ने एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने ने 58 साल लगा दिए। जबकि अगले एक ट्रिलियन में 12 साल लगे। जबकि तीसरे ट्रिलियन को भारत ने 5 साल में ही पूरा कर लिया। गौतम अडानी के कहा कि इसी तरह से अगर भारतीय अर्थव्यवस्था में ग्रोथ बनी रही तो 2050 में भारत दूसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। इसके साथ ही भारत की शेयर मार्केट कैपिटल 45 ट्रिलियन के आसपास पहुंचेगी।

अडानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि स्टार्टअप की संख्या भारत में वेंचर कैपिटल यानी VC फंडिंग को बढ़ावा देगी। पिछले वर्षों में VC फंडिंग में 50 बिलियन डॉलर की तेजी देखी गई है। वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेट्स 2022 में अडानी रिन्यूएवल एजर्जी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाड्रोजन के साथ सोलर और ग्रीन एनर्जी का संयोजन भविष्य के लिए एक बड़ा अवसर होगा। उन्होंने कहा कि 2050 तक भारत शुद्ध ग्रीन एनर्जी का निर्यातक देश बन जाएगा। इस दिशा भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की सराहना की। अडानी ने कहा कि दो दशक से अधिक समय के बाद हमारे पास ऐसा अवसर है जब पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। जिसने देश में कई संरचनात्मक सुधार किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+