महिला के साथ भारतीय दूतावास के अधिकारी ने की बदसलूकी, एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया Video
नई दिल्ली, 1 दिसंबर: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वीजा लेने आई महिला से बहस करते दिख रहे हैं। बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की। वैसे तो अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि पूरा मामला क्या था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस शुरू हो गई है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला वीजा मांगने दूतावास आई रहती है। उसके साथ एक शख्स भी रहता है। तभी सामने से दूतावास का एक अधिकारी आता है और महिला के दस्तावेज वापस कर देता है। इसके साथ वो महिला पर चिल्लाते हुए उसके पैसे भी लौटाता है। अधिकारी ने वीजा जारी ना करने और दोनों को वहां से चले जाने को कहा। वीडियो ट्वीट करते हुए सिमी ग्रेवाल ने लिखा कि 24/11/2021 को भारतीय दूतावास न्यूयॉर्क में। महिला के पिता की मृत्यु हो गई थी और वो भारत का वीजा चाहती थी, लेकिन दूतावास में एक भारतीय अधिकारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। ये इकलौता वीडियो है, लेकिन अधिकारियों के व्यवहार को लेकर कई शिकायतें हैं।
Recommended Video
वीडियो के साथ विदेश मंत्रालय, विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी और पीएमओ को बहुत से लोगों ने टैग किया। जिसके बाद दूतावास के उच्चाधिकारी भी हरकत में आए और मामले में सफाई जारी की। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हमने इस वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कर ली है। दूतावास में जनता की सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है। ये जो घटना है वो दूतावास के नियमावली के हिसाब से सही नहीं है। काउंसल जनरल खुद इस मामले को देख रहे हैं। अगर इसमें दूतावास अधिकारी की गलती पाई गई, तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications