कोलंबो के पास खतरनाक एसिड से लदे कंटेनर शिप में आग, मदद के लिए कोस्टगार्ड का शिप रवाना

कोच्चि, 26 मई। श्रीलंका के कोलंबो तट के नजदीक धधक रहे कंटेनर शिप की मदद के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड का जहाज निकल पड़ा है। खतरनाक केमिकल और ईंधन से भरे हुए इस कंटेनर शिप में आग लग गई थी और यह पिछले 6 दिनों से कोलंबो तट के पास धधक रहा है।

Fir at Ship

जहाज एमी एक्स-प्रेस पर्ल जब छह दिन पहले आग लगी उस समय यह कोलंबो के उत्तर पश्चिम में 9.5 समुद्री मील (18 किमी) की दूरी पर लंगर डाले हुए और बंदरगाह में प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहा था। जहाज पर 5 भारतीयों समेत चालक दल के 25 सदस्य तैनात थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

तटरक्षक के दो जहाज भेजे गए
जहाज पर लगी आग को बुझाने में मदद करने के लिए भारतीय तटरक्षक बल ने (आईसीजी) ने अपने दो जहाजों को वैभव और वज्र को मौके पर भेजा है।

तटरक्षक बल के दोनों जहाज वैभव और वज्र, बाहरी फोम अग्निशमन और प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं से लैस अपतटीय गश्ती जहाज हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन जहाजों को श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा आईसीजी की सहायता मांगने के बाद तैनात किया गया।

इसके अतिरिक्त किसी भी तरह की तत्काल सहायता के लिए कोच्चि, चेन्नई और तूतीकोरिन में भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों को स्टैंडबाई मोड पर रखा गया है। वहीं हवाई निगरानी के लिए चेन्नई और कोच्चि स्थित कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट को तूतीकोरिन बुला लिया गया है। तटरक्षक बल ऑपरेशन के लिए श्रीलंका के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

इस दौरान श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में रह रहे भारतीयों को कोलंबो और नीगोंबो के पास समुद्र के करीब न जाने की सलाह दी है।

25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड
भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक एमवी एक्स-प्रेस पर्ल 1486 कंटेनर लेकर हाजिरा से कोलंबो आ रहा था। इसमें 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड लदा हुआ था। जहाज के टैंक में 325 मीट्रिक टन ईंधन भरा हुआ है।

जहाज में 20 मई 2021 को कोलंबो तट के पास आग लगने की सूचना मिली थी जिसे बंदरगाह अधिकारियों की मदद से अगले दिन काबू पा लिया गया था।ॉ

लेकिन 25 मई को कंटेनर में एक बार फिर आग धधक उठी जब इस पर लदे कुछ कंटेनरों के खराब मौसम के चलते गिरने से विस्फोट हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट और आग लगने के बाद करीब 8 से 10 कंटेनर गिर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+