भारतीय तट रक्षकों ने गुजरात सीमा पर पाकिस्तानी नाव को पकड़ा
नई दिल्ली। भारतीय तट रक्षकों ने गुजरात से 16 मील दूर जाखाउ में पाकिस्तान की एक फिशिंग नाव को पकड़ा है। पाकिस्तान की अल हिलाल नामक नाव को तट पर उसके 7 क्रू मेंबर की जांच की जा रही है। अभी तक इंडियन नेवी के तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इंडियन कोस्ट गार्ड शिप मीरा बेन ने बयान जारी कर कहा, 'गुजरात से 16 मील दूरी पर पाकिस्तान की अल-हिलाल नामक की एक फिशिंग बोट को पकड़ा गया है। जिस पर 7 क्रू मेंबर भी सवार थे।' इंडियन कोस्ट गार्ड नाव समेत सभी 7 क्रू मेंबर की जांच करते हुए उनसे पूछताछ की जा रही है।
इससे पहले दिसंबर में पाकिस्तान के छह मछुआरों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने गिरफ्तार किया था, जो मछली पकड़ते वक्त इंडियन वॉटर बाउंड्री में प्रवेश कर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications