1990 में पाकिस्तान चला गया था, वापस लौटने पर मिली ये सजा

जैसलमेर। भारत का हसन खान जो आज से 27 साल पहले बॉर्डर पार कर पाकिस्तान चला गया था, उसे अब भारत में आते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारत के ही नागरिक को गिरफ्तार कर आईबी उससे पूछताछ में जुट गई है।

1990 में पाकिस्तान चला गया था, वापस लौटने पर मिली ये सजा

सीमा लांघकर भारत में प्रवेश करने पर आईबी को उसके पाकिस्तनी जासूस होने का शक है। सूत्रों के मूताबिक हसन खान किसी एजेंट के द्वारा पाकिस्तान चला गया था, जहां उसे अमरकोट जिले में स्थित खराडो गांव में रहने वाले उनके बीमार रिश्तेदार से मिलाने की बात कही गई थी।

आईबी के अनुसार हसन इसी साल छह महीने पहले भारत आया था, लेकिन वो पुलिस से बचने के लिए राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रहता था। इन छह महीनों के दौरान हसन गुजरात और महाराष्ट्र में भी रह चुका है।

पुलिस के अनुसार, इसी साल अप्रैल में हसन भारत आया था, जहां वो जैसलमेर के सियालो की धानी में रहता था। जैसलमेर SP (CID) राजीव दत्ता के अनुसार, आरोपी को खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+