केरल: रात में बीच रास्ते आया जंगली बैल, ऑटोरिक्शा को हवा में उछाला, देखें Video
नई दिल्ली, 12 सितंबर। शहरीकरण होने की वजह से पिछले कई वर्षों से लगातार वनों को काटा जा रहा है। इसके चलते वनों का एरिया कम हो रहा है और जंगली जानवर खुले में घूमने लगे हैं। यही वजह है कि जंगली जानवर जंगल क्षेत्र में मनुष्यों पर भी हमले भी कर दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसने जंगलों की कटाई न करने की बहस को एक बार फिर जन्म दे दिया है। जो वीडियो वायरल हुआ है, वह केरल राज्य के कोझिकोड जिले का है। इस वीडियो को वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन की तरफ से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि जंगली बैल को हल्के में मत लें और उचित दूरी बना कर रखें। अन्यथा यह घातक साबित हो सकता है। वीडियो के जरिए लोगों से भी अपील की गई है कि जंगल क्षेत्र में जाते समय सावधान रहे।

ये भी पढ़ें- 'ये कौन-सा जानवर आ गया...' भेड़ बकरियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ीं राखी सावंत, तो नेटिज्न्स ने लिए मजे

बैल ने ऑटोरिक्शा को कि पलटने की कोशिश
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सड़क से ऑटोचालाक सहित अन्य लोग गाड़ी लेकर जा रहे हैं। इसी बीच एक जंगली बैल रोड पर आ जाता है। बावजूद ऑटोरिक्शा चालक रिक्शा लेकर बैल के करीब चला जाता है। इसी बीच बैल ऑटोरिक्शा के करीब आता है और सींग से उठा देता है। हालांकि ऑटोरिक्शा पलटता नहीं है। इसके बाद जंगली बैल भाग जाता है। इस वीडियो को सड़क पर कार लेकर घड़े एक व्यक्ति द्वारा बनाया गया है।

इसलिए किया था हमला
माना जा रहा है कि जंगली बैल ने ऑटोरिक्शा पर इसलिए हमला किया, क्योंकि वाहनों की चमकती हेडलाइट्स से वो परेशान हो गया था। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा है कि हमें फैंसी और चमकती लाइटों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे जानवर आक्रमक हो जाते हैं। वहीं, एक यूजर ने 9 साल पुरानी घटना का भी जिक्र किया है। यूजर ने बताया कि 9 साल पहले रात में वह अपने मामा के साथ जीप में जा रहा था। इस दौरान एक जंगली बैल आया और आगे खड़ी दूसरी जीप को खाईं में उठा कर पलट दिया।

वीडियो को इतने से अधिक लोगों ने देखा
जंगली बैल के इस वीडियो को अब तक 387,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 4,000 लाइक्स हैं। वीडियो ने दर्शकों को चौंका दिया और चिंतित भी कर दिया है। इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने कई तरह कमेंट्स भी किए हैं। साथ ही यूजर्स ने भी लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

केरल में इन जगहों पर मिलते हैं ये जंगली जानवर
भारतीय बाइसन (जंगली बैल) मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे बांदीपुर, वायनाड और मुदुमलाई में पाए जाते हैं। वे बड़े मवेशी हैं। इनका वजन 700 किलोग्राम से लेकर 800 किलोग्राम तक होता है। भारत के अलावा ये जंगली जानवर दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस, थाईलैंड, प्रायद्वीपीय मलेशिया, म्यांमार, बांग्लादेश, भूटान, चीन और नेपाल में पाए जाते हैं। हालांकि वर्तमान में श्रीलंका जैसे देशों में ये पूरी तरह से विलुप्त हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications