Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ये कौन-सा जानवर आ गया...' भेड़ बकरियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ीं राखी सावंत, तो नेटिज्न्स ने लिए मजे

राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे भेड़-बकरियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ रही हैं। यूजर ने वीडियो देखकर राखी को ही जानवर बता डाला।

मुंबई, 20 अगस्त: ड्रामा क्वीन राखी सावंत को पिछले कुछ दिनों से फैंस काफी मिस कर रहे हैं। वैसे तो राखी आए दिन कुछ न कुछ ऐसी हरकत कर ही देती हैं कि खुद ब खुद लाइमलाइट पर आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में राखी को भेड़ बकरियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ते हुए देखा गया। राखी इस दौरान भेड़ जैसी आवाज भी निकालती दिखाई दीं। एक्ट्रेस की ऐसी हरकत और ये अंदाज देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने राखी को ही जानवर बता डाला। नेटिजन्स के रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

आदिल संग बटोरी जमकर सुर्खियां

आदिल संग बटोरी जमकर सुर्खियां

राखी सावंत अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। आए दिन एक्ट्रेस कुछ न कुछ नया लेकर आ ही जाती हैं। बीते समय में एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग जमकर सुर्खियां बटोरीं।

डंडा लेकर भेड़ के पीछे दौड़ीं राखी

डंडा लेकर भेड़ के पीछे दौड़ीं राखी

फैंस की चहेती राखी सावंत इन दिनों मैसूर में हैं। राखी ने वहीं से एक वीडियो बनाकर फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डंडा हाथ में लिए राखी सावंत भेड़-बकरियों के पीछे दौड़ रही हैं। राखी का ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

राखी सावंत इस दौरान बकरियों जैसी आवाज भी निकालती हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कहा कि चलो आखिरकार राखी को जॉब मिल ही गई। वहीं एक अन्य यूजर ने फनी रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट किया है।

'जानवर कहां से आ गया'

'जानवर कहां से आ गया'

कई यूजर्स को राखी का वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अब तक का सबसे फनी वीडियो बताया। वहीं एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर राखी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भेड़ भी सोच रही होंगी कि ये जानवर कहां से आ गया।

भेड़ों को बताया बिग बॉस कंटेस्टेंट

भेड़ों को बताया बिग बॉस कंटेस्टेंट

एक यूजर ने कहा कि राखी बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ। एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस को खूब भा रहा है। और मजेदार और फनी कमेंट्स से ड्रामा क्वीन का ये पोस्ट भर चुका है।

आदिल ने गिफ्ट किया था फ्लैट

आदिल ने गिफ्ट किया था फ्लैट

राखी सावंत अपनी जिंदगी के छोड़े-बड़े अपडेट्स से फैंस को रूबरू करवाना कभी नहीं भूलतीं। हाल ही में उन्होंने अपने दुबई वाले फ्लैट की वीडियो फैंस के साथ शेयर की, जो राखी के मुताबिक उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल ने उन्हें गिफ्ट किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+