भारत के इस ज्योतिषी ने सात महीने पहले ही बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन की कर दी थी भविष्यवाणी
Sheikh Hasina News: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्ता पटल होने के बाद हसीना को अपनी जान बचाकर देश छोड़कर भागना पड़ा। वहीं अब बांग्लादेश में चल रही उठा-पटक के बीच भारत के एक मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी ने सबका ध्यान खीचा है।
भारत के जाने-माने ज्योतिषी प्रशांत किनी ने सात महीने पहले ही शेख हसीना की सरकार के पतन की भविष्यवाणी करते हुए उन्हें एक बड़ी चेतावनी भी दी थी।

शेख हसीना की सरकार गिरने के भविष्यवाणी ज्योतिषी प्रशांत किनी ने दिसंबर 2024 में की थी। किनी ने शेख हसीना की सरकार गिरने की भविष्यवाणी के साथ चेतावनी दी थी कि हसीना की हत्या तक के प्रयास किए जा सकते है। ज्योतिषी ने शेख हसीना को जून, जुलाई और अगस्त के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी थी।

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद ज्योतिषी प्रशांत किनी के एक्स पर शेयर की गई पोस्ट को तीन मिलियन से अधिक बार अब तक देखा जा चुका है।
हसीना की जान को संभावित खतरों के बारे में किनी की भविष्यवाणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई है। 14 दिसंबर, 2023 को शेयर की गई पोस्ट में प्रशांत किनी ने लिखा था
"बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में मेरी भविष्यवाणी, शेख हसीना को मई जून जुलाई अगस्त 2024 के महीने में सावधान रहना चाहिए, उनकी हत्या के प्रयास हो सकते है।"
My prediction about Bangladesh Prime Minister Sheikh Hasina,
— Prashanth Kini (@AstroPrashanth9) December 14, 2023
Sheikh Hasina to be careful in the month May June July August 2024, She may face
Assassination attempts 🙏
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट
बता दें बांग्लादेश में नौकारी का आरक्षण का विरोध कर रहे छात्रों का आंदोलन के बाद फैली हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को 6 अगस्त को अपना इस्तीफा देना पड़ा था और उन्हें देश छोड़कर भागना पड़ा।शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन जुलाई में शुरू हो गया था, जिसके बाद अब तक 100 मौतें हो चुकी हैं। प्रदर्शनकारी 1971 के युद्ध के दिग्गजों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश: जेल से रिहा हुई खालिदा जिया ने जारी किया पहला संदेश, अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए बोली बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications