बांग्लादेश: जेल से रिहा हुई खालिदा जिया ने जारी किया पहला संदेश, अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए बोली बड़ी बात
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापटल होने के बाद वहां पर अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है। वहीं शेख हसीना की सरकार गिरते हुए जेल से रिहा की गई बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने जेल से रिहा होने के बाद अपना पहला संदेश अपने देशवासियों के लिए जारी किया है।
खालिदा जिया ने अपने देशवासियों से एक "लोकतांत्रिक बांग्लादेश बनाने का आग्रह किया है। जहां पर सभी धर्मों का सम्मान किया जाए"।

खालिदा जिया ने अपना ये वीडियो बांग्ला भाषा में जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा आप इतने समय से मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अल्लाह के आर्शीवाद से मैं अब आपसे बात करने में सक्षम हूं। अब हम फांसीवादी सरकार से आजादी पाने में सक्षम हैं। इसके साथ ही उन्होंने उन मृतकों को भी श्रृंद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने इस इस आंदोलन में अपनी जान गवां दी।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अपने इस इस वीडियो के जरिए तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के खिलाफ चेतावनी दी।
खालिदा जिया ने कहा हमें एक लोकतांत्रिक बांग्लदेश बनाना है, जहां पर सभी धर्मों का सम्मान हो। उन्होंने कहा हमें एक लोकतांत्रिक बांग्लादेश बनाना है जहां सभी धर्मों का सम्मान हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा और छात्र हमारी ख्वाहिश को पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा हम एक प्रगतिशील बांग्लादेश बनाएंगे जहां शांति और समृद्धि हो। एक ऐसा देश जहां पर को प्रतिरोध और नफरत नहीं हो।
BNP chairperson and former #Bangladesh prime minister Khaleda Zia issues recorded statement appealing for peace and communal harmony in the country pic.twitter.com/pgMR6eMiW3
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) August 7, 2024
कौन है खालिदा जिया?
79 वर्षीय खालिदा को शेख हसीना सरकार में 2018 में भ्रष्टाचार के आरोप में 17 साल की जेल की सजा सुनाते हुए सलाखों के पीछे बंद कर दिया था। वहीं सोमवार को बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद खालिदा को राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के आदेश पर जेल से रिहा कर दिया गया था।
खालिदा शेख पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष का वर्तमान समय में उनक कई बीमारियों का इलाज चल रहा है। ये वीडियो भी उन्होंने अस्पलाल के बेड से ही जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications