अपने जवान की मौत का बदला एलओसी पर तोपों से लिया इंडियन आर्मी ने
जम्मू के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब देने के लिए इंडियन आर्मी ने प्रयोग कीं तोपें। पाकिस्तान की चार पोस्ट्स तबाह।
जम्मू। एलओसी के पार स्थित पाकिस्तान की पोस्ट्स को तबाह करने के लिए इंडियन आर्मी ने तोपों का प्रयोग किया था। सरकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। जम्मू के केरन सेक्टर में ये तोपें प्रयोग की गई थीं।

सरकार ने भी की पुष्टि
यह पहला मौका है जब सरकार ने इस तरह की किसी कार्रवाई की पुष्टि की है। सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि इंडियन आर्मी की इस कार्रवाई में पाक की चार पोस्ट्स तबाह हो गई थीं।
सूत्रों की ओर से बताया गया है कि पाक पर आक्रामक कार्रवाई करने के मकसद से तोपों के जरिए फायरिंग की गई थी।
इंडियन आर्मी ने लिया बदला
सूत्रों ने बताया है कि इन तोपों को एक रणनीतिक जगह पर तैनात किया गया जिसके बाद फायरिंग की गई। इस फायरिंग में पाक को खासा नुकसान हुआ।
कुछ दिनों पहले पाक आतंकियों ने इंडियन आर्मी के जवान के शव क्षत-विक्षत कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही इंडियन आर्मी ने यह बड़ा कदम उठाया।
वर्ष 2003 में हुआ सीजफायर
वर्ष 2003 में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद यह पहला मौका है जब तोपों का प्रयोग एलओसी पर हुआ है। इससे पहले कारगिल की जंग के समय तोपों का प्रयोग किया गया था।
पाकिस्तान की ओर से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के मकसद से 120 एएम के हैवी मोर्टार फायर किए जा रहे हैं।
इंडियन आर्मी की ओर से जानकारी दी गई थी कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से लेकर अब तक पाकिस्तान की ओर से 99 बार युद्धविराम को तोड़ा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications