तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान में घुसा भारतीय सेना का UVA, जानिए क्या है पूरा मामला
तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना का टेक्टिकल यूएवी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुस गया। यूएवी को पाकिस्तान की सेनिकों ने बरामद कर लिया है। वहीं, अब भारतीय सेना ने यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन संदेश भेजा गया है।
खबर के मुताबिक, भारतीय सेना का यूएवी शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास नियमित निगरानी कर रहा था। इस दौरान मिनी यूएवी तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा और पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में चला गया।

मीडिया इनपुट के अनुसार, पाक सैनिकों ने इसे बरामद कर लिया है। उक्त यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन संदेश भेजा गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों देशों के डीजीएमओ (सैन्य अभियान) कार्यालयों के बीच चर्चा हो सकती है।
यूएवी को वापस करने के लिए पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन संदेश भेजा जा चुका है। यूएवी का पाकिस्तान में प्रवेश अनजाने में हुआ था और यह एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तकनीकी खराबी के कारण हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications